ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: रामानुजनगर में धूम धाम से मनाया गया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन,केक काटा व फल भी किया वितरण...

Admin

Fri, Jun 19, 2020

रामानुजनगर- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा नेता राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनो ने वृक्षारोपण व फल वितरण किया।
आज यहाँ सूरजपुर जिले विकास खण्ड रामानुजनगर अंतर्गत सरईपारा में प्रदेश सचिव इस्माईल खान व जिला पंचायत सभापति सुश्री शशि सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के जन्मदिन को बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।ग्रामीणों के बीच राहुल गांधी के जन्मदिन पर बच्चों से केक कटवाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई है। इस अवसर पर बच्चों को एजुकेशन किट, फल, फेस मास्क वितरण किया तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आयोजित गोठान कार्यक्रम के रोका छेका तहत मवेशियों को गोठान भेजने के लिए प्रेरित किया तथा इसके लिए शपथ दिलाई गई।लोगों से कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए लाक डाउन के नियमों का पालन करने व फेस मास्क के उपयोग की बात कही। इस दौरान जिला सरपंच देवबाई, बीडीसी राजेश कुर्रे, पदुम दास, अमित राजवाड़े, पिन्टू खान, आकाश यादव, वागीश देवांगन सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें