ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: लरंगसाय चौक पर 5 दिन पहले हुए दुर्घटना में थाना ले गई कार को पुलिस के छोड़े जाने पर जनमानस में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त........

Admin

Mon, Aug 30, 2021

बैजनाथ केशरी

रामानुजगंज ------------  पांच दिन पूर्व बृहस्पतिवार के दिन नगर के सबसे व्यस्ततम लरंगसाय  चौक के गोकुल होटल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के द्वारा तीन मोटरसाइकिल को रौंद दिया था जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे हिट एंड रन की इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे घायलों को तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और दुर्घटनाग्रस्त कार एवं घायलो के मोटरसाइकिल को  थाना ले जाया गया था। लेकिन थाना से कार को छोड़ दिया गया वहीं अभी तक अपराध पंजीबद्ध नहीं किए जाने के कारण नगर के जनमानस में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है ।                                 प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त दिन गुरुवार के दोपहर 1:30 बजे के करीब लरंगसाय चौक से होकर न्यायालय रोड की ओर कार JH01 EA3220 तेज रफ्तार से जा रही थी सबसे पहले कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारा, वही टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी जिससे दो और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल तो कार के नीचे आ गया और 50 मीटर तक घसीटते चला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया दुर्घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दी गई थी तत्पश्चात तत्काल नगर के पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और अपनी कार्रवाई करने  लगी। घायलों को जहां रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहीं कार को थाने ले जाया गया था। परंतु 5 दिन बाद भी पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कर पाई वही कार को रविवार के दिन छोड़ दिया गया। पुलिस के इस कार्यशैली को लेकर नगर के जनमानस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है । घटना में महावीर गुप्ता ग्राम देवगई, ईश्वर यादव ग्राम सुंदरपुर राम नारायण सिंह ग्राम मिनवखाड़ घायल हुए थे जिनका प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया गया था। जो अभी तक अपना इलाज करा रहे हैं।।

शराब के नशे में धुत्त था कार चालक............ नगर के सबसे व्यस्त मार्ग पर हुए हिट एंड रन की घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था जो घटना के बाद तत्काल मौके से फरार हो गया। यदि चालक होश में रहता तो शायद यह दुर्घटना होती ही नहीं इससे भली-भांति 
समझा जा सकता है कि जब चालक के द्वारा एक को रौंदा गया तो भागने के फिराक में दो अन्य को भी और उन दिया गया।।

नगर में बना चर्चा का विषय ........ जिस प्रकार से दो बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े थे एवं तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपने चपेट में लिया वहीं घटना के बाद जिस प्रकार 5 दिन बाद छोड़ दिया गया वहीं दोनों मोटरसाइकिल अभी भी थाने में ही है जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर वासियों का कहना है कि यह दुर्घटना नगर के ब्यस्तम चौक पर हुई है जिसमें पुलिस के द्वारा तत्काल वाहन को अपने गिरफ्त में ले लिया गया था यही नहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल कार के नीचे थी जिसे हाइड्रा मशीन से निकाला भी गया था और हाइड्रा मशीन के सहारे कार को भी थाना ले जाया गया था यदि पुलिस चाहती तो  कार्यवाही कर सकती थी।।


आपस में हो गया सुलह------------- इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार खलको ने कहा कि पुलिस दुर्घटना होने वाले जगह से तत्काल मोटरसाइकिल और कार को अपने गिरफ्त में ले लिया था और उसे थाना ले आया था लेकिन कार चालक एवं मोटरसाइकिल आहत के परिजनों के बीच संभवत आपस में सुलह हो जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया पुलिस अधिकतम मात्र 24 घंटे तक ही बिना रिपोर्ट दर्ज के दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाना में रख सकती है फिर भी यदि कोई प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराने आता है तो कार्यवाही जरूर होगी।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें