ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: सेवा निवृत्त होने पर सचिव को दी गई जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सचिव संघ ने---?

Admin

Tue, May 24, 2022

सचिन तायल

प्रतापपुर /जनपद पंचायत प्रतापपुर की ग्राम पंचायत पलढा में सचिव पद पर पदस्थ रहे गोविंद प्रसाद गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को जनपद पंचायत के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव श्रीवास्तव के उपस्थिति मे किया गया।
सेवानिवृत्त सचिव को साल श्रीफल भेंटकर संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव श्रीवास्तव ने कहा श्री गुप्ता से सेवाकाल समाप्ति के बाद जनभागीदारी व सामाजिक कार्य में लगे रहने की अपेक्षा की वही सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्यों में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जिसान खान ने किया। सेवानिवृत्त सचिव गोविंद प्रसाद गुप्ता ने संक्षिप्त उदबोधन में कहा कि मेरे मन में युवाकाल से ही पंचायत विभाग में काम करने की इच्छा थी अंतिम सांस तक लोगों के काम आने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सभी कर्मचारी परमानंद सिह अखलेश कुशवाहा राजु सिन्हा सचिव संघ के गिरीजा सोनी नरेश तिग्गा संजय गुप्ता मनु गुप्ता आरीफ ईराकी बशीर खान नरेन्द्र चक्रधारी देवसाय हरी कुशवाहा राममुरत सुखराम जगबंधन गोपाल सिह तपेश्वरी पोलिना तिग्गा उर्मिला संकाय सदस्य जिवन तिग्गा जितु यादव सहीत सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें