ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि में हुए घोटाले में किसानों की लम्बी लिस्ट…सहकारी बैंक में किसानो की लगी भीड…खाते का स्टेटमेंट लेने लगा रहे चक्कर…शाखा प्रबंधक किसानो को टालने में लगे….

Admin

Mon, Sep 27, 2021

संदीप पाल
भैयाथान. भैयाथान विकासखण्ड के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि में हुए घोटाला का मामला थमने का नाम नही ले रहा है. घोटाले में कई गांव के किसानों के शिकायत की लिस्ट लंबी होती जा रही है और किसान फसल बीमा राशि के पतासाजी में जुट गए हैं. घोटाले का मामला सामने आने के बाद सहकारी बैंक में ओडगी व भैयाथान विकासखंड के कई गांव के किसानो अपने खाते का स्टेटमेंट लेने बैंक का चक्कर लगा रहे है. सुबह से किसानो की भीड बैंक के बाहर लगी रहती है तो वही शाखा प्रबंधक द्वारा किसानो को गोलमोल जवाब देते हुए टरकाने की कोशिश की जाती है उन्हे सुबह से शाम तक उन किसानों को स्टेटमेंट के लिए बैठाया जाता है.
जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से मिला किसानों को स्टेटमेंट..
किसान फसल बीमा की राशि में हुए घपले के पतासाजी हेतु बैंक पहुंचकर अपने खाता का स्टेटमेंट मांगा तब शाखा प्रबंधक के द्वारा स्टेटमेंट मांगने पर आनाकानी करने लगे यह जवाब सुनकर किसानों ने जनपद सदस्य सुनील साहू को बैंक स्टेटमेंट निकालने के लिए बुलाया तब जाकर कुछ किसानों का स्टेटमेंट शाखा प्रबंधक के द्वारा शाम चार बजे के बाद दिया गया.
इस बैक में पासबुक प्रिंट नही होता घपले की बनी बडी वजह..
किसानों की माने तो सहकारी बैंक में बीते कई वर्षो से पासबुक प्रिंट नही किया जाता है यही वजह है कि किसानों के फसल बीमा राशि आने तथा फर्जी तरीके से निकालने के बाद भी उन्हें पता नही चला और उनके खाते से रुपए गायब हो गए है और इतना बडे घोटाला को अंजाम दिया जा सका जिसमे बैंक की संलिप्तता नजर आती है.
इधर जमा उधर निकासी
2018 के फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में 06 अगस्त 2019 को आया और उसी दिन वह राशि उनके खाते से आहरण कर ली गई. एक दिन में जमा उसी दिन निकासी संदेह को प्रमाणित करता है जिसकी जानकारी किसानों को तनिक भी नहीं हुई. यही वजह है कि इतना बड़ा घपला किसानों के साथ हो गया. बहरहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस घोटाले में कौन कौन संलिप्त हैं. भैयाथान, नावापारा,भवराही, बिरमताल, गंगौटी, बांसापारा,खुटरापारा,खड़गंवा,शिवप्रसाद नगर,चोपन,सिरसी,रगदा,पासल तथा ओडगी विकासखंड के मोहरसोप, चबदा,करौंटी,रामपुर,बेगारीडांड सहित दर्जनों ग्राम के किसानों के खाते से राशि आहरण हो गया है.
भाजपा इस मामले को सडक से सदन तक लडेगी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि में हुए घोटाला का मामला में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुये बताया कि किसानों के लिए पैसा आया है उन्हें मिलना चाहिए भाजपा इसे सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी. तो वही भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने किसानों के साथ अन्याय बताते हुये जिला प्रशासन से आग्रह है कि समय सीमा में किसानों की राशि उनके खाते में डाली जाए अन्यथा भाजपा किसानों की लड़ाई लड़ेगी.
तत्कालीन शाखा प्रबंधक दो बार निलंबित
बीते अप्रैल माह में प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि के घोटाले की शिकायत किसानों ने की थी शिकायत उपरांत तत्कालीन शाखा प्रबंधक जगदीश कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया था और बैंक स्तर पर 3 सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया गया था लेकिन जांच पूर्ण हुए बिना उनकी पदस्थापना जनकपुर कर दी गई. वर्तमान में किसानों के द्वारा कलेक्टर से शिकायत करने पर बैक के सीईओ सुनील सोढ़ी ने फिर से निलंबित कर दिया गया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें