ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: अ़रुरदा मे कबडडी प्रतियोगिता की धूम...

Admin

Mon, Nov 22, 2021

राजनांदगांव. इको फ्रेण्डली कबडडी प्रतियोगिता 2021 का आयोजन ग्राम अरुरदा (घुमका) में किया गया है 23 नवम्बर को शुभारंभ होने वाले कबडडी प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के 20 से 30 टीम की भाग लेने की संभावना है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बडी जोश खरोश के साथ आयोजक किया जा रहा है, आयोजन समिति में शुभम यदु,देवा वर्मा, सागर वर्मा चुमकेश निषाद सहित अन्य सहयोगी के द्वारा प्रतियोगिता की आयोजन की सभी तैयारिया पुर्ण कर लिया गया है, उरुरदा के खेल में मैदान मे होने वाले कबडडी प्रतियोगिता मैच के लिये आस पास के ग्रामीण बडी उत्सुकता के साथ मैच का इंतजार कर रहे है. तो वही इस प्रतियोगिता का मुख्य उददेश लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक एंव कोरोना महामारी से बचाव के लिये जागरुक करना है साथ ही युवाओ के लिये फिट रहना,योगा,व्यायाम,दौडना,खेलकूद करते रहना है. इको फ्रेण्डली कबडडी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को सत्येन्द्र यदु(शिक्षक) के द्वारा 7001 रुपये का तो वही द्वितीय पुरस्कार श्रीमति किरणाविनोद बारले की ओर से 4001 रुपये की,तृतीय पुरस्कार छुपे हुये कबडडी प्रेमी द्वारा 3001 रुपये का, चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपये का चंद्रहास महिलकर एंव तोमेश चतुर्वेदी की ओर से दिया जायेगा. इसके अलावा बेस्ट रेडर,बेस्ट कैचर,बेस्ट आलराउडंर का पुरस्कार 101 रुपये आयोजन समिति देगी. आयोजको ने बताया कि आसपास जिले के 30 से अधिक टीमे हिस्सा ले रही है शुभम यदु ने बताया कि कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन लोगो को आपस में मित्रता व जोडने का काम करता है साथ ही साथ गांव में खुशी का माहौल बनाये रखता है. गौरतलब है कि कबडडी प्रतियोगिता भले ही शहरी क्षेत्र में नदारद हो गया है लेकिन आज भी ग्रामीण अंचलो में युवाओं के द्वारा कबडडी खेल का बडे धुमधाम से आयोजन किया जाता है तो वही खिलाडियो का मामना है कबडडी खेल एकमात्र ऐसा खेल है जो स्वस्थ जीवन जीने को प्रेरित करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें