ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: मोबाइल जर्नलिज्म व फोटोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित...

Admin

Thu, Oct 20, 2022

राजेश सोनी

रायपुर. यूनिसेफ संस्था और कुशाभाऊ ठाकरे जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीआइपी चौक स्थित होटल ट्रीटोन में फोटोग्राफी एवं मोबाईल जर्नलिज्म विषय पर, एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला का संचालन, फोटोग्राफी एवं मोबाईल जर्नलिस्म विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित शर्मा ने किया.श्री शर्मा विवेकानंद ग्रुप प्रोफेशनल स्टडीज, नई दिल्ली में फैकल्टी हैं जिन्होंने राजधानी रायपुर के पत्रकारों को मोबाइल से फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व एडिटिंग की विस्तृत जानकारी दी जिसे पत्रकारों ने बड़ी रुचि लेकर सुना और समझा व अपनी जिज्ञासा को लेकर सवाल भी पूछा जिस पर श्री शर्मा ने अच्छे से उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पत्रकारों की जिज्ञासा को दूर करते हुए मोबाइल से फोटो व वीडियोग्राफी की बारीकियों को कार्यशाला में साझा किया. कार्यशाला में यूनिसेफ के डी.श्याम कुमार के पहल और नेतृत्व में सफल आयोजन हुआ जिसमें सीनियर व जूनियर पत्रकारों ने एक साथ कार्यशाला में हिस्सा लिया, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुधीर आज़ाद तम्बोली ने कार्यशाला को बहुत ही प्रभावी और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि अंकित शर्मा के द्वारा कम समय मे मोबाइल से फोटो व वीडियो से जुड़ी महत्वपूर्ण व उपयोगी जानकारी दी जिससे हम पत्रकारिता में मोबाइल से बहुत कुछ बेहतर कर सकते है, अभी हम मोबाइल का प्रयोग पत्रकारिता के लिए करते जरूर है पर बहुत सी जानकारी हमें नही थी जिसे अंकित जी ने कार्यशाला में बताया, श्री आज़ाद ने डी श्याम को विशेष धन्यवाद देते हुए आयोजको को साधुवाद देते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यशाला का आयोजन लगातार किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक पत्रकार आज के डिजिटल युग मे मोबाइल पत्रकारिता के लिए जरूरी समस्त जानकारी से अवगत हो सकेंगे. कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल समस्त पत्रकारों को आयोजको द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.इस दौरान यूनिसेफ से सैम सुधीर, दिव्या दुबे व केटीयू से शाहिद अली उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें