ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: शेयरों में गड़बड़ी का मामला...कांग्रेसियों ने जांच की मांग को लेकर PM मोदी और गौतम अडानी का पुतला जलाया...

Admin

Sat, Feb 4, 2023

दुर्ग. अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोप के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट के बाद आज जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रा) के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में  पटेल चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम आडानी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और गौतम आडानी के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद जयंत देशमुख ने कहा की भारत में 21वी सदी के सबसे बड़े घोटाले, ठगी और बेईमानी पर दुनिया भर में भारत की सरकार और उसके कारपोरेट की भद्द पिटी पड़ी है। बाजार अपने निर्णय सुना रहा है, मगर जिन्हें बोलना था वे न बोल रहे हैं ना ही संसद तक में बोलने दे रहे हैं। भाजपा की मोदी सरकार ने आडानी ग्रुप के चेयर गौतम आडानी के साथ मिलकर देश के आम लोगों के द्वारा बैंकों में जमा किए गए लाखों करोड़ रूपए से घालमेल कर लिया है। अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जैसे संस्थान करें ताकि सच सामने आ सके।अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है। इसकी जांच होनी ही चाहिए। देश के प्रधानमंत्री अपने मित्र को लाभ पहुचाने व उसके भ्रष्टाचार को बचाने के लिए किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठा रहें है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें