ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: * सरगुजाआईजी केसी अग्रवाल ने सूरजपुर पहुँच पुलिस अधिकारियो एवम पत्रकारों से की मुलाकात*

सचिन तायल
प्रतापपुर - सूरजपुर सरगुजा रेंज के आईजी केसी अग्रवाल ने सोमवार को सूरजपुर पहुंचकर जिले के पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों से मुलाकात की इस दौरान आईजी केसी अग्रवाल ने जिले की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और बेहतर पुलिसिंग और भयमुक्त वातावरण के निर्माण में सकारात्मक पहल करने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि 2004 में सूरजपुर पुलिस जिला के गठन के बाद प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में केसी अग्रवाल ने ही कमान संभाली थी आईजी केसी अग्रवाल का सूरजपुर से विशेष लगाव रहा है। पत्रकारों ने भी केसी अग्रवाल को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक डीके सिंह, एसडीओपी प्रकाश सोनी, मनोज ध्रुव, राकेश पाटनवार, चंचल तिवारी, मंजूलता बाज के अलावा विभिन्न पुलिस थाना व पुलिस चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें