ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: सल्फी पेड़ से गिरने से अधेड़ की हुई मौत...

Admin

Sat, Mar 4, 2023

नारायणपुर.  बस्तर बीयर के नाम से प्रसिद्ध सल्फी के पेड़ से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बड़गांव के आश्रित ग्राम लसुनपदर निवासी मानकू राम सलाम पिता लच्छूराम सलाम उम्र 65 वर्ष सुबह करीब 10 बजे सल्फी के पेड़ में सल्फी रस निकालने के लिए चढ़ा हुआ था तभी अचानक मानकू का पेड़ से सन्तुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गीरकर घायल हो गया।घायल मानकू को परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत। बता दें की गर्मी आते ही क्षेत्र में बस्तर बियर कहे जाने वाले सल्फी की मांग काफी बढ़ जाती है और लोग सुबह से ही सल्फी पेड़ पर एकत्रित होने लगते हैं । सल्फी की पेड़ की ऊंचाई काफी ज्यादा होती है ऐसे में बिना किसी सेफ्टी के लोग पेड़ पर चढ़ जाते हैं और मौत को दावत देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें