ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: सुशासन तिहार: आदिवासी युवक की शादी के लिए लड़की ढूंढने वाली माँग पत्र सोशल मीडिया में वायरल.

Admin

Fri, Apr 11, 2025

राजेश सोनी

धमतरी. छत्तीसगढ़ सरकार ने आम  नागरिकों की मांगों और शिकायतों के निवारण हेतु 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गाँव गाँव मे सुशासन तिहार आयोजित कर लोगो से उनकी समस्याओं शिकायतों और माँग को ले कर निराकरण करने का कार्यक्रम शुरू किया है.। सभी पंचायतों मे सुशासन तिहार आयोजित की है। जिस पर लोग अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचा रहे, इस बीच धमतरी जिले के आमली गाँव मे रहने वाले एक आदिवासी युवक अनोखी माँग कर दी है युवक ने अपने आवेदन पत्र में शादी के लिए लड़की ढूढने की माँग मुख्यमंत्री से कर दी है अब उस लड़के का आवेदन पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।दरअसल छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार गाँव गाँव मे सुशासन तिहार मन रही है. ग्राम पंचायत में समाधान पेटियों में अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे है. इस बीच धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे नगरी ब्लॉक के अमाली  गाँव का रहने वाला आदिवासी युवक अनोखी माँग मुख्यमंत्री से कर दी है अपने आवेदन पत्र में युवक ने अपनी शादी के लिए लड़की दिलाने की माँग की है,युवक का आवेदन पत्र समाधान पेटी में जाने से पहले उसका पत्र किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया,अब पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद युवक खूब चर्चा में आ गया, सोशल मीडिया में युवक का आवेदन पत्र वायरल होने के बाद  जब मीडिया की टीम अमाली गाँव पहुँची तो मामला कुछ और ही निकला,अमाली गाँव का रहने वाला राजमन ध्रुव अनपढ़ है उसने एक आवेदन पत्र भरने के लिए गाँव के किसी शख्स को दिया था| जिसमे आवेदन पत्र तो लिख दिया और आवेदन में राजमन ध्रुव के लिए शादी के लड़की ढूंढने वाली माँग मुख्यमंत्री से कर दी| अब वह पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया| वही गाँव मे रहने वाले लोगो की माने तो राजमन ध्रुव अनपढ़ है वह 30 साल का हो गया है उनके माता पिता गुजर जाने के बाद वह अकेला है.और अपने कच्ची की मकान में रहता है और दूसरे के यहाँ काम करके अपना जीवन यापन करता है उसे एक पक्की मकान चाहिए था| पीएम आवास योजना के लिए आवेदन भरने किसी को दिया था पर मस्ती मजाक के चक्कर मे किसी शख्स ने राजमन ध्रुव के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उसके आवेदन पत्र में शादी के लिए आवेदन पत्र लिख दिया,उसे किसी ने शोशल मीडिया में वायरल कर दिया,जिसके बाद पत्र वायरल होने के बाद राजमन खूब चर्चा में रहा| राजमन को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए| इसके लिए उन्होंने आज आवेदन पत्र भराकर अपने गाँव अमाली ग्राम पंचायत में समाधान पेटी में जमा कर दिया है| राजमन ध्रुव भी बताते है| किसी ने उनकी आवेदन पत्र जिसमे शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने वाले पत्र को शोषल मीडिया में वायरल कर दिया है....उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान चाहिए.....मकान के साथ साथ शादी के लिए लड़की भी चाहिए...उन्होंने कहा कि दस साल से लड़की ढूंढ रहा हूं...मगर लड़की नही मिल रही है...इन पीड़ा को देखते हुए आवेदन लिखने वाले ने पत्र में मेरी शादी के लिए लड़की ढूंढने की माँग कर दी है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें