ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: सूदखोरों से परेशान फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया...आरोपी कांग्रेस पार्षद, सरपंच एक भोपाल से गिरफ्तार किया...

Admin

Wed, Nov 2, 2022

बिलासपुर- सूदखोरों से परेशान होकर युवा व्यवसायी के आत्महत्या करने के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद, सरपंच व एक अन्य को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार थे और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ़ धारा 384,306, 34 और कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, बीते दिनों सकरी क्षेत्र निवासी युवा व्यवसायी ऋषभ निगम ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। सुसाइट नोट में ऋषभ ने अपने मौत के लिए सूदखोरों को जिम्मेदार बताया था। आरोपी उधार का रकम अदा करने के बाद भी ऋषभ से साप्ताहिक ब्याज की वसूली कर रहे थे। इस दौरान करीब 15 लाख से ज्यादा की वसूली सूदखोरों ने ऋषभ से की थी। यही नहीं ऋषभ की कार और दुकान से सामान भी आरोपी डरा धमका कर ले गए थे। सुसाइट नोट में तीन सूदखोरों का नाम सामने आया था। जिसमें एक कांग्रेस का पार्षद और दूसरा सरपंच व तीसरा उसका साथी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी से पहले आरोपी फरार हो गए। इसके बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। हालांकि, साइबर लोकेशन के आधार पर अंततःपुलिस ने भोपाल से तीनों आरोपी पार्षद अमित भारते, सरपंच संदीप मिश्रा और साथी जितेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ़ धारा 384,306, 34 और कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें