ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

मडाई मेला : कोसीर मे 12 दिसंबर से 16 दिसम्बर तक पांच दिवसीय भव्य मेला का आयोजन...

Rajesh Soni

Thu, Dec 4, 2025

सारंगढ बिलाईगढ. जिला के सबसे बडे ग्राम कोसीर मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मडाई मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो कि 12 दिसम्बर से शुरूवात होकर 16 दिसम्बर को सम्पन्न होगी । मेला महोत्सव पाच दिनो की होगी आयोजन समिति व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि ने बताया कि कोसीर की मडाई महोत्सव पूरे क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध मेला महोत्सव माना जाता है जिसमे अंचल सहित काफी दूर दराज से लोग हजारो की संख्या मे पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाते है जिसको ध्यान मे रखकर जोर-शोर से तैयारी की जाती है ताकि बाहर से आए हुए दूर दराज के लोगो को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े और बड़े आनंद से मेला महोत्सव का मजा ले सके विदित हो कि कोसीर की मडाई मेला वर्षो से रीति रिवाज के अनुसार चली आ रही है जो कि फसल कटाई होने के बाद किसानो व अंचल के खुशी को ध्यान मे रखकर दिसंबर माह मे मनाया जाता है वही मेला मे सर्कस सिनेमा झूले इत्यादि छोटे बड़े फूटकर व्यापारियों के दूकानो से सजी हुई काफी आकर्षक का केन्द्र लगता है इस बार मडाई मेला ग्राम पंचायत नए सरपंच सूमन राजेंद्र राव पंचगण उपसरपंच लता पोलेशवर बनज व नये ठेकेदार गुलशन लहरे की अगुवाई मे सुशोभित ढंग से किया जायेगा। इसके लिए अभी से आयोजन समिति कार्य मे जुटे हुए है और मेला स्थल की साफ सफाई व व्यवस्था मे लगातार प्रयास कर रहे है मेला ठेकेदार गुलशन लहरे से बात करने पर बताया इस बार मेला महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ की जायेगी इसलिए बाहर दूर दराज से आने वाले व्यापारी भाई से अपील है कि मेला स्थल पहुंचकर या सम्पर्क बनाकर अपना स्थान सुरक्षित कर ले।

मेला को लेकर लोगो मे उत्साह

कोसीर की मेला को लेकर अंचल के लोगो मे अभी से उत्साह दिखाई दे रहा आसपास दूर दराज से लोग मेला स्थल पहुंचकर अपने लिए स्थान बना कर सुरक्षित कर रहे है जिसके फलस्वरूप कोसीर मेला स्थल अभी से काफी रौनक लगने लगा है।

राउत नाच होता है विशेष आकर्षण का केंद्र

सदियो से चली आ रही है रीति रिवाज के अनुसार मेला मे राउत नाच विशेष मानी जाती है राउत लोग रंग विरंगे वेशभूषा के साथ नृत्य करते हुए अपनी शौर्य प्रदर्शन दिखाते है जिसे मनोरंजन के दृष्टिकोण से लोग बाग काफी पसंद करते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें