ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

बाल श्रमिक सर्वेक्षण : बाल श्रमिक सर्वेक्षण अभियान के तहत राइस मिल व पंचवटी ढाबा का निरीक्षण...

Pappu Jayswal

Fri, Jun 20, 2025

सूरजपुर. जिले में बाल श्रमिक सर्वेक्षण अभियान का संचालन टास्क फोर्स द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत आज टास्क फोर्स द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नयनपुर, गिश्वरगंज व सूरजपुर में संचालित 05 राइस मिल, महामाया राइस मिल, मित्तल राईस मिल, साकेत प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज, ओम राइस प्रोडक्ट्स, विद्या गैस इण्डस्ट्रीज एवं पंचवटी ढाबा में निरीक्षण किया गया। जिसमें संचालकों को बाल श्रमिक अधिनियम के संबंध मे जानकारी दी गई एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने की अपील भी की गई। इसके साथ ही बाल श्रम से संबंधी सूचना के प्रदर्शन हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कार्यरत मजदूरों से उनके पारिश्रमिक एवं भुगतान संबंधी जानकारी लेते हुए उन्हें उनके हितों एवं विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बाल एवं किशोर श्रम से संबंधित शिकायत के लिए जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल नंबर जारी किया गया है। जिसके तहत श्रम कल्याण निरीक्षण रमेश साहू मो. नं. 9009998660, , श्रम निरीक्षक मो. असलम परवेज कादरी मो.न. 7247679978 तथा श्रम उप निरीक्षक पंखासियुस मो.न. 9479219748 से संपर्क कर आम नागरिक बाल श्रम से संबंधित सूचना दे सकते है। निरीक्षण में श्रम पदाधिकारी के. केरकेट्टा, श्रम निरीक्षक मो. असलम परवेज कादरी, श्रम कल्याण निरीक्षण रमेश साहू, श्रम उप निरीक्षक पंखासियुस, जिला बाल संरक्षण इकाई से अंजनी साहू, सामाजिक कार्यकर्ता पवन बीवर, आउटरीच वर्कर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें