ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

पान पानी पालगी की नगरी : पत्रकारों की कार्यशाला व कवि सम्मेलन का आयोजन 11 जनवरी को सारंगढ़ में...

Rajesh Soni

Thu, Nov 13, 2025

सारंगढ़. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिला इकाई की आज बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पास किया कि प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी पत्रकारों की कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन की आयोजन की तिथि और रूपरेखा पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि पत्रकारों की कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम की तिथि आगामी 11 जनवरी को तय की गई है। श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन और भी शानदार और सफल होने वाला है, जिसमें पत्रकारिता और साहित्य का समागम देखने को मिलेगा। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई नियुक्ति भी की गई। सर्वसम्मति से स्वर्ण कुमार भोई को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त साहू, स्वर्ण कुमार भोई, जिला कोषाध्यक्ष पिंग्धवज खांडेकर,युवराज निराला, गुलशन लहरे,मिथुन यादव, महेन्द्रकांत साहू,शम्भू पटेल,सूर्यकांत साहू,रजनी लहरे,भूपेंद्र साहू,दारिकांत रत्नेश, दिलकुमार अजय, देवचरन साहू,मनहरण बंजारे, उज्जैन रात्रे, डोरीलाल चन्द्रा, आशीष, तुलसीदास महंत,आशीष दास,हिरासेन, घनश्याम बरिहा एवं जिले भर के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें