ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

पहल एक अभियान : जिला न्यायालय सूरजपुर में ’’साथी अभियान’’ का किया गया आयोजन

Rajesh Soni

Wed, Jun 25, 2025

सूरजपुर. जिला न्यायालय सूरजपुर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में ’’साथी अभियान’’ को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले में बेसहारा बच्चों की पहचान कर उनका आधार नामांकन, स्कूल नामांकन, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, इस अभियान की रूपरेखा और आगे की कार्य योजना पर चर्चा के लिए जिला स्तर की ’’साथी इकाई समिति’’ की बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती विनीता वार्नर के निर्देश पर आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों से आए अधिकारियों और समिति सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए विचार साझा किए। इस अवसर पर श्रीमती प्रतीक्षा अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने ’’साथी अभियान’’ के उद्देश्यों और क्रियान्वयन के तरीके की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, किशोर पुलिस इकाई, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वॉलिंटियर सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह अभियान जिले के बेसहारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चलाया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से इसे समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें