ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: कोरिया कुमार वेंटिलेटर पर, दिल का पड़ा दौरा

Admin

Wed, Jul 18, 2018
प्रवेश गोयल बैकुन्ठपुर कोरिया- छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की हालत बेहद नाजुक है। राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती रामचंद्र सिंहदेव को दोपहर बाद बैक टू बैक दो अटैक आये है, जिसके बाद उन्हें वेंटिंलेटर पर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से रामचंद्र सिंहदेव को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे, मंगलवार से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी और दोपहर बाद उनकी हालत और भी नाजुक होती चली गयी।   कोरिया कुमार के नाम से मशहूर डा रामचन्द्र सिंहदेव को चिकित्सको की गहन निगरानी में रखा गया है। कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे। इसके बाद अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं।कोरिया कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उ्च्च शिक्षा हासिल की। रामचंद्र सिंहदेव के सहपाठियो मे नारायण दत्त तिवारी रहे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह उनके जूनियर रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें