ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: जरूतमंद को फिर नहीं मिला शव वाहन

Admin

Sat, Jun 30, 2018

प्रवेश गोयल

कोरिया- कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर आज मानवता शर्मशार हो गई वही लगभग 15  दिनों से पैर में कैँशर का इलाज करा रहे शत्रुघन यादव की आज अस्पताल में मौत हो गई  जब उनके परिवार के लोगो ने अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की तो उन्हें नहीं दिया गया ,जहाँ परिवार के द्वारा शत्रुघ्न के शव को ऑटो में लेकर लगभग 15 किलोमीटर तक का सफर कर  बिजुरी ले जाया गया। 

मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजुरी निवासी शत्रुघ्न यादव का कैँशर का  इलाज लगभग 15  दिनों से चल रहा था वही  आज इलाज के दौरान मौत हो गई जब परिवार के लोग हॉस्पिटल प्रबंधक से शव वाहन की मांग की तो प्रबंधन के द्वारा कहा  गया की शव वाहन नहीं मिलेगा क्यों की यह मध्यप्रदेश का निवासी है इस लिए मना कर दिया गया। वहीँ परिजनों का आरोप है की आज हम लोग को शव वाहन नहीं दिया गया जिससे  शव को ऑटो में लेकर जाना पड़  रहा है। वही एक तरफ प्रदेश सरकार के द्वारा आये दिन लोगो को अच्छी स्वास्थ्य  सुविधा मिल सके उसके लिए नई -नई योजना संचालित कर रही है मगर इन योजनाओ की हकीकत कुछ और बया कर रही है। जबकि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से लगा हुआ मध्यप्रदेश जिसकी दुरी मनेन्द्रगढ़ से लगभग 15 किलोमीटर होने के पश्चात भी आज शव वाहन के लिए एक परिवार को मना कर दिया गया ऐसे कितने भी मरीज अच्छे इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ आते है।उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में माह में करीब 3,4 बार आकस्मिक दौरा का कार्यक्रम रहता है और वह इस क्षेत्र में काफी सुधार का कार्य भी किए है  लेकिन फिर भी कब तक  मानवता  शर्मशार होती रहेगी!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें