ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: डेंगू पसार रहा है तेजी से पैर कोरिया जिले में एक की मौत 3 मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

Admin

Fri, Jul 27, 2018

शमरोज खान  बैकुठंपुर - कोरिया जिले में डेंगू से मौत होने का इस वर्ष का पहला मामला सामने आया है । बैकुंठपुर शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। मृतक युवक कोरबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के गांव पौड़ी खुर्द निवासी इतवार खैरवार पिता रामचरण उम्र 40 वर्ष को 25 जुलाई की दोपहर डेंगू से पीड़ित होने की वजह से शहर के शर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था । जिस वक्त डेंगू से पीड़ित युवक को उपचार के लिए शर्मा नर्सिंग होम लाया गया था उस वक्त वह बेहोश था। उपचार के दौरान उसी दिन देर रात उसकी मौत हो गई । उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कोरिया जिले के शर्मा नर्सिंग होम में ही दो डेंगू के मरीज पाए गए थे । जिन का उपचार शर्मा नर्सिंग होम में चल रहा था । जिसमें से एक मरीज ठीक हो गया और उसकी उपचार के पश्चात छुट्टी भी कर दी गई है। जबकि एक मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उसके भी जल्द ठीक होने के आसार हैं इस संबंध में शर्मा नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि कोरिया जिले में अब तक दो डेंगू के मरीज सामने आए थे जो कोरिया जिले के ही थे जिन्हें हमारे नर्सिंग होम इन परीक्षण के पश्चात भर्ती कर उपचार किया गया तीसरा मरीज कोरबा जिले से यहां आया है उसकी प्लेट्स ठीक थी। लेकिन उसे डेंगू भी था और शरीर में रक्त की काफी कमी थी । जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बारिश आते ही झाड़ झाड़ियों की वजह से मच्छर पनपने लगते हैं ,कूलरों में जमा पानी व अन्य जगहों की गंदगी की वजह से डेंगू के जीवाणु उत्पन्न होने लगते हैं । लेकिन स्थानीय प्रशासन साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रहा है इस शहर में चारों ओर गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें