ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: दो बूंद जिंदगी की...राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक...87हजार से ज्यादा बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक...प्रचार रथ के माध्यम से बढाई गई जागरूकता...

Admin

Sat, Jan 18, 2020

कोरिया-19 से 21 जनवरी राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। कोरिया में 87,000 से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसकी तैयारी ब्लॉक स्तर तक कर ली गई है।विश्व स्वास्थ संगठन ने मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था|लेकिन पोलियो के खतरे को देखते हुए भारत सरकार अभी भी वर्ष में एक बार पल्स पोलियो का अभियान चला रही है ताकि भारत में पोलियो मुक्त की स्थिति बनी रहे सीएमएचओ डां रामेश्वर शर्मा ने बताया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर, अभियान के तहत आज 19 जनवरी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप.स्वस्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पताल, मातृ शिशु अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी कोरिया डॉ. योगेश्वर सिंह सराठिया ने बताया,” इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां हैं। इस अभियान में  0 से 5 साल के बच्चों को आज पोलियो  बूथ पर 20 और 21 जनवरी को घर.घर जाकर छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी । डॉ. योगेश्वर सिंह सराठिया के अनुसार कुल 885 टीकाकरण बूथ में 79 पर्यवेक्षको की निगरानी में 2984 बूथ टीम सदस्यों के माध्यम से  87,000 से ज्यादा बच्चों -- जिनमें पटना के  निर्धारित158 बूथ में 0 से 5 वर्ष आयु के  23,090 बच्चें , मनेन्द्रगढ के  निर्धारित177 बूथ में 23,825 बच्चें, सोनहत के निर्धारित 100 बूथ में 7,063 बच्चे,खडगवो के निर्धारित278बूथ में 19,149 बच्चे,जनकपुर के निर्धारित172 बूथ में 14,850 बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उपस्वस्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, में   पोलियो की दवा दी जायेगी | वहीं घर घर टीकाकरण के लिए कुल  1.30 लाख घरो में 899 टीम के 2,995 सदस्यो के  माध्यम से 83 पर्यवेक्षको की निगरानी में बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। टांजिट टीम के द्वारा14 टांजिट स्थल में 46 टीम सदस्य अभियान में भागीदारी निभायेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें