ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: मेहमानी करने आए युवक का तालाब में औंधे मुंह पड़ा मिला शव

Admin

Mon, Jul 23, 2018
शमरोज खान कोरिया - मेहमानी करने आये एक युवक का शव मनेन्द्रगढ़ स्थित जोड़ा तालाब में ऒंधे मुँह पड़ा मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।  पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।  इस सम्बंध मे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पायेगा। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिल में आने वाले बिजुरी में रहने वाला अवधेश सिंह अपनी ससुराल मनेन्द्रगढ़ आया हुआ था। अवधेश बीते गुरूवार को घूमकर आने की बात कहकर अपनी ससुराल से निकला था। जब शाम तक अवधेश घर नही पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बिजुरी में फोन कर अवधेश के बारे मेें जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन अवधेश वहां भी नही पहुंचा था। इसके बाद परिवार के लोगों द्वारा उसकी पतासाजी की जाने लगी। इस बीच सोमवार की सुबह मनेन्द्रगढ़ के जोड़ा तालाब में नहाने गये कुछ लोगों ने पानी में एक युवक का शव देखा, जिसकी जानकारी तत्काल मनेन्द्रगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी विमलेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें