ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: विक्षिप्त महिला को भेजा सखी सेंटर..पटना थाना प्रभारी की पहल पर

Admin

Sun, Jul 29, 2018

शमरोज खान

बैकुण्ठपुर-वाकई कोरिया जिले में पुलिसिंग व्यवस्था काबिले तारीफ है। खासकर पूर्णिया जिले के पटना थाना में थाना प्रभारी आनंद सोनी कि मानवता और संवेदनशीलता की वजह से पूरी टीम काफी अच्छा कार्य कर रही है अभी हाल ही में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार जनों को आर्थिक मदद करने के बाद आज जैसे ही थाना प्रभारी आनंद सोनी को पता चला कि एक विक्षिप्त महिला लावारिस रूप से ग्राम मुरमा के आंगनबाड़ी केंद्र के पास घूम रही है और उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के साथ पुलिस गाड़ी भेज कर उस महिला को तत्काल रेस्क्यू कर बैकुंठपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया। जहाँ उस महिला को आश्रय दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले में महिला बाल विकास द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर काफी अच्छा कार्य कर रहा है। यहां पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें न्याय दिलाने की पहल की जाती है। इसके अलावा सखी सेंटर में महिलाओं को आश्रय देने की व्यवस्था है । जहां उनके रुकने, खाने, मेडिकल व विधिक सहायता सहित अनेक सुविधाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें