ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: भाजपा नेता की हत्या के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार...सभी एक ही परिवार के...जमीन विवाद बना वजह...

Admin

Sat, Jun 25, 2022

सचिन अग्रवाल

प्रतापपुर. जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के सेमई गांव में हुए भाजपा नेता हिरदल राजवाड़े की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है सभी एक ही परिवार के है. शुक्रवार शाम को भाजपा नेता का लहूलुहान शव खेत मे पड़ी हुई मिली थी. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुच विवेचना में लगी रही और रात भर गांव में ही कैम्प लगाकर आरोपियों की सुराग में जुटी रही. पुलिस के अनुसार पूरा मामला जमीन विवाद का था सेमई गांव में 4 एकड़ 90 डिसमिल जमीन की खरीदी भाजपा नेता ने किया था वही जमीन के पूर्व मालिक के भाई भतीजे मृतक हिरदल से रंजिश रखते थे,घटना के दिन मृतक सेमई गांव में जमीन के सीमांकन के लिए गया हुआ था. वही आरोपी परिवार योजना बनाकर हरदिल को टांगी डंडे से वारकर हत्या की और गांव में ही छिप गए. पुलिस घटना की रात गांव में छावनी बनाकर आरोपियों की धड़ पकड़ की जिसमे एक ही परिवार के 5 महिला समेत 12 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है एक बार फिर से जमीन विवाद ने एक की जान गई तो वही 12 लोगो को हत्यारा बना दिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें