ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: लिवकस की महिला विंग ने भरा दंभ, महिला कर्मचारियों के शोषण के विरूद्ध सड़क पर उतर कर लड़ेंगी लड़ाई

Admin

Tue, Jul 10, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ महिला प्रकोष्ठ की बैठक सूरजपुर में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की सम्भागीय अध्य्क्ष संगीता सोनी ने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की हितों की लड़ाई के साथ- साथ महिला प्रकोष्ठ ने महिला कर्मचारियों के शोषण एवं उत्पीड़न के विरूद्ध भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला इकाई अध्यक्ष के पद पर माधुरी सोनी और जिला मीडिया प्रभारी के पद पर गीता सिंह की नियुक्ति की घोषणा भी की। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ महिला प्रकोष्ठ की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष संगीता सोनी ने बताया कि संभाग में संगठन विस्तार की दिषा में कदम बढ़ाते हुए इसकी शुरूआत सूरजपुर जिले से की गई है। जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 माधुरी सोनी को एवं सहायक ग्रेड 3 कार्यालय अनुविभागीय दंडाधिकारी अनुविभाग सूरजपुर में पदस्थ गीता सिंह को सूरजपुर जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति पत्र जारी करके किया गया। इस अवसर पर संगीता सोनी ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं रह गई है अगर किसी भी महिला लिपिक के साथ कोई भी किसी भी तरह का दुर्व्यवहार कार्यस्थल पर या कार्यालय से बाहर करता है या कोई परेषान करता है तो ऐसे असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यालय से लेकर सड़क तक डट कर मुकाबला करेंगे आप सब सीधे मुझे या जिला अध्यक्ष को अवगत कराएं और निर्भय होकर काम करे किसी प्रकार का कोई डर व भय मन में न रखे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अपने हितों के लिए लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की बात कहते हुए बताया कि शीघ्र ही जिला एवं ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर नाजमा आरिफ खान, ज्योति सोनी, मेरी निशा, कु सोनम लकड़ा, शशि किरण, रैमुनि, सुजाता , सीमा तिवारी, भुवनेश्वरी पैकरा, प्रिया गुप्ता, ,फुलेस्वरी सिंग, सरबानो , बसंती चंदन मिरी, आदि उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें