ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: विश्व क्षयरोग दिवस...नियोटेक कम्यूनिटी एफएम रेडियो ने ग्रामीणों को किया जागरूक...

Admin

Fri, Mar 24, 2023

अम्बिकापुर. टीबी क्षयरोग एक घातक संक्रामक रोग है जो कि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु की वजह से होती है। टीबी क्षयरोग आमतौर पर ज्यादातर फेफड़ों पर हमला करता हैए लेकिन यह फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकता है। यह रोग हवा के माध्यम से फैलता है। उक्ताशय के विचार विश्व क्षय रोड दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता ने ग्राम पंचायत सुमेरपुर (चेन्द्रा) में ग्रामीणों के मध्य कहीं उन्होंने आगे कहा कि ’’ जब क्षयरोग से ग्रसित व्यक्ति खांसताए छींकता या बोलता है तो उसके साथ संक्रामक ड्रॉपलेट न्यूक्लीआई उत्पन्न होता है जो कि हवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का उद्देश्य है कि हम इस रोग की गंभाीरता को समझे एवं इसके प्रति जागरूक हो। जिला स्वास्थ्य समिति, माता राजरानी एमआरएम हॉस्पिटल एवं नियोटेक कम्यूनिटी एफएम रेडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुमेरपुर के ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित जन समुदाय ने भारत से क्षयरोग समाप्त करने की शपथ भी ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें