ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ नौ कुंडीय चार दिवसीय महायज्ञ....

Admin

Mon, Jan 15, 2024

सौरव द्विवेदी

उदयपुर. विकासखंड उदयपुर के वनांचल ग्राम केदमा में चार दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 11 से 14 जनवरी तक किया गया। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे करीब गायत्री मंदिर केदमा से कतारबद्ध होकर हजारों की संख्या में नारी शक्ति, देव तुल्य भाई और मातृ तुल्य बहने ढोल नगाड़ों के साथ भजन कीर्तन करते हुए भक्ति पूर्ण माहौल में गली मोहल्ले से होकर 2 किलोमीटर दूर रेण नदी पहुंचे। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन के बाद कलश में जल भरकर मातृ शक्ति प्रज्ञा पीठ पहुंचे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन हरिद्वार से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा किया गया। जिसे सुनने के लिए वनांचल क्षेत्र के हजारों लोग नित्य प्रति दिन उपस्थित रहे।  यज्ञ स्थल पर देव पूजन के बाद 13 जनवरी शाम को दीप यज्ञ कराया। जिसमें लोगों ने 2100 दीपक जलाए।14 जनवरी को नौ कुंडीय महायज्ञ के समापन के दिन वैदिक मंत्रोंचार के साथ सैकड़ों लोगों द्वारा पूर्णाहुति की गई।  शांतिकुंज हरिद्वार से आए कथा वाचकों के संगीतमय प्रज्ञा पुराण प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। जिसने सुनना प्रारम्भ किया वह सुनता ही रहा। व्यास पीठ से भजनों की ऐसी सुमधुर प्रस्तुति की लोग मंत्रमुग्ध हो गए। यज्ञ आयोजन में गायत्री शक्ति पीठ उदयपुर के शुभलाल राजवाड़े, कौशिक जी, और केदमा के सदस्य सहित सज्जू सिंह, रामलाल सिंह,विनोद हर्ष,  के.पी.चौहान, जगेश्वर साय पैकरा, मूलचंद अग्रवाल, ए. पी. सोनवानी,कविलास सिंह,  सुनील, अशोक अग्रवाल,सत्यकाम साहू, श्रीनाथ सिंह, अशोक गिरी, ऐश नाथ यादव,दीनानाथ यादय,अवधेश यादव,राजेश अग्रवाल,  श्यामाकांत सिंह, भोला राम यादव, देवकी यादव, महेश्वर पैकरा, देवेंद्र कुमार पैकरा,लखन यादव,राजेश सिंह तथा अन्य आसपास के दर्जन भर ग्राम के हजारों ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया है। यज्ञ आयोजन तिथि से पूर्णाहुति तक चारों दिन प्रसाद और भंडारा की व्यवस्था यज्ञ समिति द्वारा कि गई थी।  यज्ञ संपन्न कराने  हरिद्वार से आए टोली में पांच सदस्यों में प्रमुख कथावाचक सर्व श्री सी. आर. यादव जी,गजाधर ,संतोष साहू,  छ्न्नु लाल,गोपीराम जी का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें