ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अंग्रेजी शराब दुकान हटाने सड़क पर उतरीं महिलाएं...अंग्रेजी शराब दुकान का हो रहा विरोध...

Admin

Thu, Mar 23, 2023

सूरजपुर. अंग्रेजी शराब दुकान अन्यंत्र किये जाने की मांग को लेकर नगर के वार्ड क्रमांक दो की महिलाओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया।महगांवा की महिलाएं पिछले दो महीने से इसका विरोध कर रहीं है,पर उनकी सुन कोई नही रहा है जिससे वे नाराज है।गुरुवार को वार्ड पार्षद जियाजूल हक की अगुवाई में वार्ड की महिलाएं अंगेजी शराब दुकान बंद करा कर दुकान के सामने धरने पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी करने लगी। घण्टो यह हंगामा चलता रहा बाद में मौके पर पहुँची तहसीलदार वर्षा बंसल ,आबकारी अधिकारी मार्कण्डेय सिंह व पुलिस अमले ने महिलाओं को समझाया कि एक महीने के अंदर दुकान हटा लिया जाएगा तब महिलाएं शांत हुई और उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया।इसके पहले महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान रिहायशी बस्ती के करीब होने के कारण किस तरह की दिक्कतों का सामना खास कर महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।आये दिन शराबियों के हल्ला गुल्ला व उत्पात से वे परेशान है।एक महीने के अंदर दुकान यहां से नही हटी तो वे फिर प्रदर्शन को बाध्य होंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें