ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन...

Admin

Sat, Mar 4, 2023

सूरजपुर.  संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा निर्देशित जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर जिले के पंडित रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बालिका महिलाओं के लिए 28 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक खो-खो तथा 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य एच.एन. दुबे, महिला बाल विकास से श्रीमती इंदिरा चौबे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडे, प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन, वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती प्रतिभा कश्यप एवं डॉ. विनोद साहू उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर पिंकी राजवाड़े, द्वितीय प्रीति सिंह एवं तृतीय नंद कुमारी रही। टीम गेम के रूप में खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंडित रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर एवं द्वितीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर की बालिका टीम रही। इस अवसर पर अतिथियों ने महाविद्यालय के छात्राओं एवं खिलाड़ियों को महिला सुरक्षा, लीव इन रिलेशनशिप, साइबर क्राइम, समाज में भागीदारी एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर चर्चा करते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापिका श्रीमती रश्मि पांडे एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकुमार नायक, सहदेव राम रवि, पंकज डोंगरे, महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार खेस्स सहित जिला प्रशासन सूरजपुर, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें