ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: अंधविश्वास गाज की चपेट में आई दो बहनों का गोबर बद्धति से हो रहा इलाज

Admin

Sat, Jul 7, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे कल्याणपुर गांव में फुलझर नदी के किनारे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनों गंभीर रूप से आहत हो गई। ग्रामीणों ने आकाशीय बिजली की चपेट में आई दोनों बहनों को करीब आधा घंटा गोबर में गाड़कर रखने के बाद जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती करा दिया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कल्याणपुर गांव के फुलझर नदी के किनारे की बताई जा रही है। बताया गया कि कल्याणपुर गांव के करेरपारा में रहने वाले राजपाल मानिकपुरी की पुत्री रीना मानिकपुरी 18 वर्ष एवं फूलमती मानिकपुरी 15 वर्ष शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे गांव में ही फुलझर नदी के किनारे बने अपने नए मकान में जा रही थी। उसी दौरान फुलझर नदी के किनारे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों बहने अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने गाज की चपेट में आकर अचेत पड़ी दोनों बहनों को आधे घंटे गोबर में गाड़े रखा। उसके बाद दोनों बहनों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें