ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अंधे क़त्ल का आरोपी हुआ गिरफ्तार...जयनगर पुलिस की कार्यवाही..

Admin

Fri, Jul 5, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर के जयनगर पुलिस ने अंधे क़त्ल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी के पास से ह्त्या में उपयोग की गई हथौड़ा भी बरामद किया गया है,दरअसल तीन जुलाई को जयनगर पुलिस को सूचना मिली थी की भगवानपुर खुर्द गांव में एक युवक का शव पड़ा हुआ है|जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो पता चला की युवक का नाम महेंद्र राजवाड़े है और वह वहीँ एक निजी कंपनी में काम करता था|पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था|पुलिस को जांच में पता चला की वह उसी कंपनी में काम करने वाले एक युवक शहजाद के साथ रहता था और ह्त्या के बाद से ही वह फरार है|जिसके बाद पुलिस ने छापा मरकर शहजाद को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबुल कर लिया और बताया की दो जुलाई की रात आरोपी और मृतक दोनों ने शराब पी थी|जिसके बाद दोनों में किसी मामूली बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने घर पर रखे हथौड़े से मृतक के सिर पर वार कर उसकी ह्त्या कर दी साथ ही  शव को बोन्ड्री के पीछे फेक कर घर में रखे टीवी और मोबाइल को लेकर फरार हो गया| फिलहाल पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर ह्त्या में उपयोग किया गया हथौड़ा और चोरी की गई मोबाइल,टीवी बरामद कर आरोपी पर ह्त्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है| जयनगर पुलिस की कार्यवाही में एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय, एसआई विनित पाण्डेय, सुनीता भारद्वाज, एएसआई देवनाथ चैधरी, बिराट बिसी, नवल किशोर दूबे, आरक्षक इमरान खान, परदेशी चंद्रा, चंद्रप्रकाश पाल, दीपक दूबे, शैलेष राजवाड़े, जयप्रकाश यादव, हरिओम पाण्डेय, सत्यनारायण सिंह, अनिल ंिसंह, बंधू सारथी, मदन पैंकरा एवं महिला नगर सैनिक कमला राजवाड़े सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें