: अखंड कीर्तन विधि स्पर्धा का आयोजन सम्पन्न..
Admin
Tue, Dec 25, 2018
सिलफिली- सांसद आदर्श ग्राम सिलफिली के बंगाली पारा स्थित राधे श्याम मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधे श्याम मंदिर में पौष पूर्णिमा में 16 प्रहार अखंड कीर्तन विधि स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमे दिनांक 21. 12. 2018 से 24. 12. 2018 दिन तक 4 दिवसीय 16 प्रहार अखंड नाम कीर्तन का आयोजन में प्रथम दिवस कलश यात्रा एवं रात्रि में अधिवास का आयोजन किया गया, दुसरे दिन सुबह 6:00 बजे से अखंड नाम कीर्तन रहा,तीसरे दिन कीर्तन समापन पश्चात् भक्तगण का नगर भ्रमण किया गया इस दोरान बांग्ला पदावली कीर्तन, धार्मिक प्रवचन महाराष्ट्र आश्रम के गुरु गोविंद स्वामी जी के द्वारा करने के साथ महाप्रसाद वितरण, वस्त्र व कम्बल वितरण किया गया! आयोजन में विभिन्न प्रांतों से उपस्थित भक्तों का भातृ मिलन किया गया! आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में भटगांव विधायक पारसनाथ रजवाड़े व सभापति अंबिकापुर शफी अहमद जी युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी अनुप सिन्हा जी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे! आयोजित कार्यक्रम कीर्तन मंडली में पश्चिम बंगाल के नित्यानंद संप्रदाय के परिचालक इंद्रजीत अधिकारी, छत्तीसगढ़ के नीलकंठ संप्रदाय परिचालक कार्तिक, महाराष्ट्र मुलचेरा भवानीपुर से गौरी संप्रदाय के गौतम विश्वास, छत्तीसगढ़ पखांजूर के नित्यानंद संप्रदाय के मृण्मय, छत्तीसगढ़ बलरामपुर कृष्ण नगर के मध्य चार्य संप्रदाय के माखन हालदार, स्थानीय सिलफिली के शिव शंकर मंडल संप्रदाय के कृष्णा प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में कीर्तन मंडली द्वारा अखंड नाम कीर्तन की प्रस्तुति दी गई! आयोजन के अंतिम दिन 24 दिसंबर को दिन सोमवार संध्या आरती के पश्चात बच्चो द्वारा रंगारंग राधा कृष्ण की झांकी एवं नृत्य का कार्यक्रम किया किया गया जिसमें बाल कलाकार निशा सरकार ,निकिता सरकार,लतिका गाईंन, कौशिल्या गाईंन, निशांत सरकार,नितिन सरकार,राजीव गाईंन, मिस्टी हालदार, प्रिया गाईंन,सिमरन ठाली, प्रियंका विश्वास, स्वेता बर्मन, नेहा बर्मन, सोनिया बर्मन, गोलू ,टिंकू ,नोनी ,विक्की,अन्यान्य, मुश्कान,प्रीति,प्रिय,नंदनी,मिली,शिवांगी, राधा, वैष्णवी व साथियों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी एवं हिंदी बंगला भोजपुरी में भजन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दे लोगों को मंदमुग्ध कर दिया,रंगारंग भक्ति कार्यक्रम का संचालन सुभाष सरकार व कल्पना सरकार द्वारा किया गया,आयोजन में प्रतिदिन भंडारा की व्यवस्था समिति द्वारा किया गया इस पावन अवसर पर आयोजन स्थल में विशाल मेला के साथ प्राथमिक उपचारकिया गया था! सम्पूर्ण आयोजन श्री श्री नर नारायण सेवा समिति एवं नर नारायण संघ सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के अध्यक्ष गोपाल बढ़ाई, उपाध्यक्ष सचिन मंडल ,सन्यासी बैरागी ,नहर सरकार , सचिव ठाकुरदास मंडल ,कोषाध्यक्ष मनोज हीरा, विजय कृष्ण मृधा, बबलू वर्मन, दिनेश डे, रामप्रसाद बैरागी, मनोज सोनकर ,नील रतन मंडल, हीरामन बढ़ाई, सुधन्य मंडल,अमूल्य बैरागी, सतीश मंडल ,नोनी गोपाल बैरागी, सुरेंद्र बर्मन, लखन बर्मन, अरविंद नस्कर, बबलू हालदार ,मंगल मंडल, भूपति बर्मन, अमित मंडल,पवन बर्मन, संजय दास, सरजू राय, शैफाली अधिकारी,मोनिका मंडल, सविता बैरागी,गोविंद कुशवाहा,व अन्य सक्रिय रहे!
विज्ञापन
विज्ञापन