ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 07 से 27 जनवरी तक...

Admin

Tue, Jan 7, 2025

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
 इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर स्कीम के तहत अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 से 27 जनवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा मार्च में होगी। इस भर्ती के लिए जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2008 के बीच होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता मैथ्स, फिजिक्स व इंग्लिश से 12वीं में 50 प्रतिशत अंको के साथ पास और इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। इसी तरह पॉलिटेक्निक संस्थानों से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंको के साथ पास हो। साइंस के अलावा किसी भी अन्य स्ट्रीम में 12वीं पास, 50 प्रतिशत नंबर इंग्लिश में होना चाहिए। आवेदन शुल्क 550 रुपये के अलावा जीएसटी। फिजिकल टेस्ट में 1.6 किमी. की दौड़ होगी चयन के लिए ऑनलाइन टेस्ट होगा। फिजिकल टेस्ट में 1.6 किमी. की दौड़ होगी, पुशअप, सीट अप व अन्य टेस्ट भी होगा। आवेदन के लिए विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in  पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें