: अग्रसेन सप्ताह का गरिमामय शुभारंभ..जयंती समारोह पर विविध प्रतियोगिताओ का होगा आयोजन...
Admin
Wed, Oct 3, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-अग्रवाल सभा सूरजपुर के आतिथ्य में अग्र कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की 5142 वी जयंती का भव्य शुभारम्भ नगर के अग्रोहा भवन में किया गया।अग्रवाल सभा के वरिष्ट पदाधिकारी अमृत लाल अग्रवाल व अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,सचिव सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल,महिला मंडल अध्यक्ष मीना गोयल,नवयुवक समिति अध्यक्ष नैतिक अग्रवाल के आतिथ्य में बड़ी संख्या में उपस्थित अग्रजों, महिलाओं व बच्चो की उपस्थिति में स्मारिका के विमोचन के साथ अग्रदीप प्रज्वलित किया गया।महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती की प्रतियोगिताओ का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में में लूडो,चित्रकला,कुर्सी दौड़,बाल इन बास्केट,कलश सजाओ,रस्सी गेम, ब्रेन टीजर,बाधा दौड़,रंग भरो,मेहंदी,सिक्का गेम, मटकी फोड़,पीढ़ी पहचानो,ट्रेन की गपशप,जलेबी खाओ,खड़े मशाले से बुके बनाओ इत्यादि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

अग्रवाल सभा के सचिव सुनील अग्रवाल ने बताया कि आसोज सुदी शुक्ल पक्ष संवत 2075 के दिन नवरात्र के प्रथम दिवस पर 10 अक्टूबर तक जयंती पर्व पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए है।2 अक्टूबर से अग्रोहा भवन में 10 अक्टूबर तक 70 प्रतियोगिताये आयोजित होंगी।वही आनंदमेला, अंताक्षरी,क्विज गेम, गायन,फैंसी ड्रेस,नृत्य कार्यक्रम भी आहूत होंगे वही जयंती महोत्सव में कई मुख्य व आकर्षक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताए होंगी।
जयंती पर्व के दिन सुबह प्रभात फेरी,पूजा अर्चना,शोभा यात्रा,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन होगा।मुख्य कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान अलंकरण भी प्रदान किया जाएगा। दोपहर को श्री अग्रसेन भवन में व रात्रि में अग्रोहा भवन में अग्र मिलन भोज आहूत है।आयोजन को सफल बनाने में अग्रयाल सभा,अग्रवाल सेवा समिति,श्री अग्रसेन समिति,अग्रवाल महिला मंडल,अग्रवाल नवयुवक समिति,मारवाड़ी युवा मंच,संस्कृति शाखा,नवयुवती संघ,महिला सम्मेलन,संभागीय अग्रवाल महासभा के साथ आयोजन समिति के सदस्य व पदाधिकारी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन