: अजय सिंह ने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा......
Admin
Sat, Sep 15, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- राज्य स्तरीय किक् बॉकि्ंसग प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 सितंबर तक जिला कोरबा में आयोजित किया गया। किक् बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान साधु राम विद्या मंदिर से पाँच खिलाड़ियो को कोरिया जोन से खेलने का अवसर प्राप्त हुआ, अंडर14 मिनी वर्ग में अजय सिंह, जतिन दास एवं अंडर 17 जूनियर वर्ग में रिक्की दास, गोविन्द राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े ने कोरिया जोन के प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में जतिन एंव गोविन्द को अपने- अपने वर्ग में कास्य पदक मिला। वही अजय सिंह ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा। तथा उसे पंजाब के अमृसर में होने वाले राष्ट्रीय किक् बॉक्सींग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने तथा राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने से विद्यालय के डॉयरेक्टर राहुल अग्रवाल प्राचार्य संतोष कुमार सरिपल्ली, संजय सिदार, उमा प्रसाद राठौर व के अन्य स्टाफगणों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन