ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: अतिक्रमण पर कार्यवाही, सुभाष चौक के पास बने दुकान जमीदोज हुए…

Admin

Sun, Jun 1, 2025

राजेश सोनी

सूरजपुर. आज सुबह जिला मुख्यालय का अति व्यस्तम मार्ग पर प्रशासन अतिक्रमण किये दुकानों पर जेसीबी लगाकर जमीदोज करने की कार्यवाही प्रारम्भ की है। सुभाष चौक के पास भैयाथान मार्ग से लगे दुकानों पर कार्यवाही जारी है। बड़ी संख्या में जिला प्रशासन की टीम पुलिस के अधिकारी कर्मचारी तैनात है । कई जेसीबी मशीन अतिक्रमण हटाने में लगी है। इससे पहले नगर पालिका सूरजपुर ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण किये मकान दुकान को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।  हालांकि अतिक्रमण किये लोगो ने शनिवार रात तक दुकान खाली कर दिया था। आज सुबह तोड़फोड़ की कार्यवाही से पहले पुलिस फोर्स लगाए गए, आवागमन अवरुद्ध कर अतिक्रमण हटाये जा रहे है। इस तोड़फोड़ की कार्यवाही से कई दुकानदारों पर आजीविका शून्य हो गई। फिलहाल वहाँ बने दुकान जमीदोज किये जा रहे, बड़ी संख्या में दुकानदार व लोग खाख हुए दुकान का मलवा देखते रहे। गौरतलब है कि नगर का सुभाष चौक से भैयाथान रोड पर सड़क से लगे कई दुकानें है जिससे आवागमन में बाधा उतपन्न होती है आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग परेशान रहते थे। इसे देखते हुए नगर पालिका ने यातायात आवागमन की व्यवस्था को देखते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के धारा 223 के तहत सड़क की चौड़ाई करण की कार्यवाही करने जा रही है सड़क से सटे बेजा कब्जा कर अवरुद्ध बन रहे ऐसे दुकान,शेड निर्माण पर कार्यवाही करने में जुटी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें