: अतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ 18 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
Admin
Sun, Oct 7, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- 18वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का गरीमामय समापन आब्जर्वर व उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय आरएस चौहान एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मेजबानी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है, यथासम्भव आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु विधिवत् कार्ययोजना के तहत् कार्य किया गया।प्रतियोगिता में बालक वर्ग से कोरिया जोन प्रथम, कोण्डागांव द्वितीय व बस्तर जोन तीसरे स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में कबीरधाम प्रथम, कोरिया द्वितीय व बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहे। समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन साधुराम सेवा कुंज में किया गया, जिसमें राज्य भर से आये सभी जोन के प्रतिभागी खिलाड़ी एवं स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर केसी देवसेनापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार झा, वनमण्डलाधिकारी भानुप्रताप सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे, कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय स्वयं पूरे समय तक उपस्थित रहकर छात्रों का हौंसला आ अफजाई किया। कलेक्टर केसी देव सेनापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, खेल के माध्यम से एकता, भाईचारे की भावना एवं सामाजिक समरसता विकसित होती है। समापन कार्यक्रम में टीम कोच, टीम मैनेजर, दल प्रबंधक, संरक्षक व क्रीड़ा अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
18वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कोरिया जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया, कोरिया जोन से ही यश कुमार यादव को मैन ऑफ द सीरिज, अभिजीत राजवाड़े को बेस्ट बैट्समेन व अभय सिंह को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया वही बालिका वर्ग में कबीरधाम की टीम अपने वर्ग में विजेता रही कबीरधाम जोन से दयामनी को मैन ऑफ द सीरिज, कुमारी कुन्ती को मैन ऑफ दी मैंच व कुमारी देवकी को बेस्ट बॉलर चुना गया। बिलासपुर जोन से शालू तिर्की को बेस्ट बैट्समेन के खिताब से नवाजा गया। इस प्रकार बालक वर्ग में कोरिया जोन प्रथम, कोण्डागांव द्वितीय व बस्तर जोन तीसरे स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में कबीरधाम प्रथम, कोरिया द्वितीय व बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहे, सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे मैंच के दौरान बेहतरीन अनुशासन के लिए जशपुर जोन के खिलाड़ियों व मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिये कांकेर जोन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि आरएस चौहान ने संबोधित करने हुए सभी छात्र खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भवष्यि की शुभकामनाएं देते हुए खेल को जीवन में उतारने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई के छात्र-छात्राओं के द्वारा बैंड पार्टी पर देशभक्ति धुन के साथ एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, हॉली नूर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। राष्ट्रगान के साथ खेल ध्वज उतारने के पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले अजय कुमार मिश्रा, शिवभजन सिंह, दिनेश कौशिक, केसी साहू, सुनील कुमार पोर्ते, मनोज मण्डल, कार्यक्रम संयोजक कमल निकुंज, विक्रम उस्मानिया, सोमेश लामा, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, मुन्ना प्रसाद सोनी, भुवनेश्वर िंसंह व गिरवर यादव को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुरस्कृत किया जिसमें शत्रुधन सांवरे, शबाब हुसैन, नयनन गिरी, राहुल तिवारी, आनन्दधर दीवान, इस्हाक तिर्की, मेराज अंसारी, शशीकान्त खरे, विनोद जायसवाल, राजेश, ज्ञानेश्वर सिंह, जेआर साण्डिल्य, मुजाहिद अली, युगल कुमार, उमा राठौर, शौभिक दास गुप्ता, संजय सिदार, बेजयन्तीमाला खाखा, कौशिल्या सिंह, समीरा केरकेट्टा, जेबियर केरकेट्टा, फुलेश्वर प्रजापति, मनमोहन सिंह, दया सिंह उईके, भरत देवदास, शीला जायसवाल, सूर्यकांत भगत, बिहारीलाल, योगेन्द्र गुप्ता, संजीव ओझा, विजय मानिकपुरी, गौरव विश्वकर्मा, नीरज कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, बिना सिंह, राजा राम राजवाड़े, सत्यदेव मरकाम व अन्य उपस्थित रहे।
18वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कोरिया जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया, कोरिया जोन से ही यश कुमार यादव को मैन ऑफ द सीरिज, अभिजीत राजवाड़े को बेस्ट बैट्समेन व अभय सिंह को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया वही बालिका वर्ग में कबीरधाम की टीम अपने वर्ग में विजेता रही कबीरधाम जोन से दयामनी को मैन ऑफ द सीरिज, कुमारी कुन्ती को मैन ऑफ दी मैंच व कुमारी देवकी को बेस्ट बॉलर चुना गया। बिलासपुर जोन से शालू तिर्की को बेस्ट बैट्समेन के खिताब से नवाजा गया। इस प्रकार बालक वर्ग में कोरिया जोन प्रथम, कोण्डागांव द्वितीय व बस्तर जोन तीसरे स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में कबीरधाम प्रथम, कोरिया द्वितीय व बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहे, सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे मैंच के दौरान बेहतरीन अनुशासन के लिए जशपुर जोन के खिलाड़ियों व मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिये कांकेर जोन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि आरएस चौहान ने संबोधित करने हुए सभी छात्र खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भवष्यि की शुभकामनाएं देते हुए खेल को जीवन में उतारने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई के छात्र-छात्राओं के द्वारा बैंड पार्टी पर देशभक्ति धुन के साथ एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, हॉली नूर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। राष्ट्रगान के साथ खेल ध्वज उतारने के पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले अजय कुमार मिश्रा, शिवभजन सिंह, दिनेश कौशिक, केसी साहू, सुनील कुमार पोर्ते, मनोज मण्डल, कार्यक्रम संयोजक कमल निकुंज, विक्रम उस्मानिया, सोमेश लामा, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, मुन्ना प्रसाद सोनी, भुवनेश्वर िंसंह व गिरवर यादव को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुरस्कृत किया जिसमें शत्रुधन सांवरे, शबाब हुसैन, नयनन गिरी, राहुल तिवारी, आनन्दधर दीवान, इस्हाक तिर्की, मेराज अंसारी, शशीकान्त खरे, विनोद जायसवाल, राजेश, ज्ञानेश्वर सिंह, जेआर साण्डिल्य, मुजाहिद अली, युगल कुमार, उमा राठौर, शौभिक दास गुप्ता, संजय सिदार, बेजयन्तीमाला खाखा, कौशिल्या सिंह, समीरा केरकेट्टा, जेबियर केरकेट्टा, फुलेश्वर प्रजापति, मनमोहन सिंह, दया सिंह उईके, भरत देवदास, शीला जायसवाल, सूर्यकांत भगत, बिहारीलाल, योगेन्द्र गुप्ता, संजीव ओझा, विजय मानिकपुरी, गौरव विश्वकर्मा, नीरज कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, बिना सिंह, राजा राम राजवाड़े, सत्यदेव मरकाम व अन्य उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन