ब्रेकिंग

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

सूचना

: अधिकारी-कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से दिन भर वीरान रहे समस्त सरकारी दफ्तर

Admin

Wed, Jun 27, 2018
संस्कार अग्रवाल
सूरजपुर-छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय धरना का आयोजन किया गया।जिसमे विभिन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। जिसके कारण सरकारी दफ्तरों में पूर्णता कामकाज ठप्प रहा। जिला अस्पताल में भी लोगो को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ा।इस संबंध सौपे गय ज्ञापन में बताया गया है,कि छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन 9 मई को अपनी माँगो और समस्याओ के संबंध मे आपके समक्ष मे चर्चा कर विधान सभा चुनाव 2013 के दौरान सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र मे किये गये वादों और अन्य लंबित माँगो और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपते हुए।इन्हें पूरा कराने का अनुरोध किया गया था। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह को सौंपकर उनसे भी चर्चा की गई थी।इसके उपरांत फेडरेशन द्वारा 12 जून को सत्तारूढ़ दल भाजपा के सभी सांसद ,सभी विधायकों जिनमें मंत्रीगण भी शमिल हैं,उन सभी को विधानसभा चुनाव 2013 के संकल्प पत्र (धोषणी पत्र) की प्रति सौंपकर उनसे भी इन्हें पूरा कराने का आग्रह किया गया गया था।फेडरेशन द्वारा 12 जून की प्रस्तावित हड़ताल को विकास यात्रा को धयान में रखते हुए स्थगित कर दिया था।
मांगे पूरी नही होने पर अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
फेडरेशन द्वारा अपनी माँगो को लेकर अब तक किये प्रयासों के बावजूद उनकी माँगो के प्रति शासन का रवैय्या सकारात्मक नही होने के कारण 27 जून को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक हडताल के लिए विवश होना पड़ा है।यदि उनकी माँगो को नही माना जाता है।तो भविष्य मे वे अनिश्चित क़ालीन हड़ताल के लिए विवश होंगे।
क्या है इनकी मांगे।
भाजपा के विधान सभा चुनाव 2013 के संकल्प पत्र /चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये कर्मचारी हितैषी वादो को पूरा करने जिनमें चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान, लिपिको सहित समस्त संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने,पूर्ण पेंशन की पात्रता के लिए 33 वर्ष की जगह 25 वर्ष करने सहित बहुत से वादे शमिल हैं।जिसको पूरा कराने,सातवें वेतनमान का ऐरियर्स प्रदान करते हुए,गृह भाड़ा भत्ता सहित समस्त भत्तों को 1जनवरी 2016 से दिया जावे।प्रदेश के समस्त निगम मंडल के साथ-साथ समस्त पेंशनरों को भी सातवे वेतनमान का लाभ 01 जनवरी 2016 से देने,संविदा कर्मचारियों व अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पूर्व की भाँति नियमित किया जाये,प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को केन्द्रीय दर पर महंगाई भत्ता देने, राज्य परामर्शदात्री समिति की नियमित बैठक हर तीन माह मे आयोजित करवाने,लंबित ब्याज की किश्त का अविलंब नगद भुगतान करने,नये रायपुर मे बसने के इच्छुक अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्ती दरो पर विकसित भूखंड उपलब्ध कराने,विभिन्न संगठनो की मान्यता संबंधी लंबित मामले का निराकरण कराने प्रांतीय पदाधिकारियों को पूर्व की भाँति मंत्रालय पास जारी कराने जैसे विभिन्न मुद्दे शमिल हैं।संकल्प पत्र मे दर्शित उपरोक्त संकल्प और कर्मचारियों की माँगो पर अविलंब निर्णय लिया जाये नही तो हमे आगामी समय मे अनिश्चितकालीन/समयबध्द हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित।
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक अशोक उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी सबीना मंसूरी,शेष नारायण शर्मा,नासिर खान,संजय त्रिपाठी,सतीश श्रीवास्तव व सलीम खान सहित अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें