ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: अनुपस्थित अवधि का वेतन लेना महंगा पड़ा प्रधान पाठिका को

Admin

Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-कार्यालय को गुमराह कर बगैर अवकाश स्वीकृति के 4 माह तक अनुपस्थित रहने वाली प्रधान पाठिका को सूरजपुर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर नियत किया गया है कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में अनुपस्थित अवधि का आहरित वेतन निलंबित प्रधान वाटिका से वसूल करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पूर्व माध्यमिक शाला भरतपुर की प्रधान पाठक  श्रीमती कुसुम कूजुर विगत 19 जून 2015 से 10 अक्टूबर 2015 तक कार्यालय को सूचना दिए बगैर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थी इस अवधि का चिकित्सा प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षिका द्वारा कार्यालय को गुमराह किया गया और लेखापाल से मिलकर अनुपस्थित अवधि का वेतन आहरण कर लिया इस कार्य को शासकीय कार्य के विपरीत मानते हुए जिला कलेक्टर केसी देव सेनापति ने प्रधान पाठिका कुसुम कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और अनुपस्थित अवधि के आहरित वेतन की वसूली का आदेश देते हुए उनका मुख्यालय निलंबन अवधि में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर नियत किया है।
डीईओ ने लेखापाल को किया निलंबित
भरतपुर माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक कुसुम कुजूर को अनुपस्थित अवधि का वेतन प्रदान करने के कार्य को अंजाम देने वाले लेखापाल रवि शंकर गुप्ता को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है प्रधान पाठिका को अनुचित लाभ पहुंचाने वाले लेखापाल का मुख्यालय निलम्बन अवधि में शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर नियत किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें