: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाईन छात्रवृत्ति...
Admin
Wed, May 21, 2025सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन, प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2025-26 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन का नवीनीकरण विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन 31 मई 2025 तक, 31 अगस्त 2025 तक, 30 नवम्बर 2025 तक, 31 अगस्त 2025 तक, 30 सितंबर 2025 तक स्वीकृति एवं डिसबर्स शासकीय 07 जून 2025 तक, 07 सितंबर 2025 तक, 15 दिसंबर 2025 तक अशासकीय 10 जून 2025 तक, 10 सितंबर 2025 तक, 20 दिसंबर 2025 तक संभावित भुगतान तिथि 10 जून 2025 तक, 10 सितंबर 2025 तक, 31 दिसबर 2025 तक तथा नवीन आवेदन के लिए विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2025 तक, 30 सितंबर 2025 तक, 30 नवम्बर 2025 तक स्वीकृति एवं डिसबर्स शासकीय 07 सितंबर 2025 तक, 07 अक्टूबर 2025 तक, 15 दिसंबर 2025 तक अशासकीय 10 सितंबर 2025 तक, 10 अक्टूबर 2025 तक संभावित भुगतान तिथि 10 सितंबर 2025 तक, 10 अक्टूबर 2025 तक, 31 दिसबर 2025 तक किया जायेगा।
विद्यार्थियों को उनके आधार सीडेड बैंक खाते में मुगतान 07 कार्य दिवस में प्राप्त होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। ड्राप्ट प्रपोजल लॉक एवं सेक्सन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है. तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन