ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: अपराधियो को उसके अंजाम तक पहुचाये..पुख्ता सबूत एकत्र करे-पुलिस अधीक्षक

Admin

Thu, Jul 28, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के कप्तान का विशेष नजर बनी हुई है अपराध और आपराधिक कृत्यों पर. अपराधी सही अंजाम पा सके, प्रत्येक अपराधी को दंड मिले इसके लिए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बीते दिन जिले के थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक कर कानून की बारिकीयों से विवेचकों को अवगत कराया. दर्ज अपराध प्रकरण का प्राथमिक स्तर पर ही मजबूती से अनुसंधान हो ताकि अपराधी को सजा मिल सके. बेहतर पुलिस व्यवस्था, त्वरित कार्यवाही कर अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए. एजीपी राजेश गर्ग व डीपीओ विरेन्द्र खलखों ने पास्को एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही अनुसंधान के दौरान होने वाली त्रुटियों के बारे में बताया और इनसे बचाव के उपाय एवं न्यायालय में विचारण के दौरान ध्यान देने योग्य सभी तथ्यों की जानकारी दी. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एसडीओपी,डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें