ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अम्बिकापुर में मुस्कान के बाद सूरजपुर में किन्नर विद्या मौसी भी उतरी चुनावी समर में..........कहा-दिल से करेंगे सबका काम

Admin

Tue, Oct 30, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- अनुपपुर और रायगढ़ में मिली सफलता से उत्साहित किन्नरों ने अब अम्बिकापुर, बिलासपुर, कोरबा के बाद सूरजपुर जिले की प्रेमनगर विधानसभा सीट में भी अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है, जिले के देवनगर निवासी किन्नर विद्या मौसी ने मंगलवार को समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर नामाकंन पत्र क्रय किया है, बेबाक विद्या मौसी ने प्रेमनगर सीट पर ताल ठोंकते हुए कहा कि घर-घर बधाई बांटने वाली किन्नरों की फौज अब हर घर जाकर लोगों से वोट मांगेगी। अम्बिकापुर सीट पर मुस्कान किन्नर, कोरबा सीट पर मालती और बिलासपुर सीट पर राजा किन्नर के द्वारा नामाकंन पत्र क्रय कर सुर्खियां बटोरने के बाद सूरजपुर की प्रेमनगर विधानसभा सीट भी किन्नर विद्या मौसी की वजह से सुर्खियों में आ गई है। विद्या मौसी के नाम से जिले और क्षेत्र में पहचान बना चुकी किन्नर विद्या बाई के समर्थन में स्वीप कार्यक्रम की ब्रांड अम्बेस्डर किन्नर काजल, किन्नर शालू के अलावा चिरमिरी से पहुंची किन्नर पलक, किन्नर रेणुका, कुसुम किन्नर, करीना किन्नर व सुधा किन्नर ने कलेक्टोरेट पहुंचकर प्र्रेमनगर सीट से नामांकन पत्र क्रय किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम किन्नर है हर घर के सुख-दुख से वाकिफ और हम विधायक बनकर हर एक की समस्या का समाधान दिल से करेंगे। ढोलक बजाकर मांगेंगे वोट और आशीर्वाद प्रेमनगर से नामांकन लेने वाली किन्नर विद्या मौसी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा समेत सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया, जनता के सुख-दुख से किसी भी पार्टी को कोई सरोकार नहीं है, हम अब तक घर-घर जाकर बधाई बांटते थे अब घर-घर जाकर वोट मांगेंगे और लोगों का काम करके उनकी खुशियां लौटायेंगे। शबनम मौसी और मधु मौसी भी करेगी प्रचार उन्होंने बताया कि वे अकेले नहीं है, राजनीतिक दलों की तरह उनके पास भी स्टार प्रचारक है, चुनाव प्रचार में अनुपपुर से शबनम मौसी, कटनी से कमला मौसी, रायगढ़ से मधु मौसी के अलावा मुस्कान, तमन्ना, राजा, मालती व किन्नर समाज के अन्य ओहदेदार भी प्रेमनगर सीट में प्रचार करेगें। किन्नर विद्या मौसी के मैदान में उतरने मात्र से प्रेमनगर सीट में रोमांच बढ़ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें