ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: अलग अलग मामलों में 1173 बोरी धान जब्त, राजस्व विभाग कार्यवाही कर कराया जा रहा है रकबा समर्पण...

Admin

Wed, Jan 1, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  तीन अलग अलग मामलों में जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 1173 बोरी धान जब्त किया गया है। प्रतापपुर क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार मुकेश दास, नायब तहसीलदार संजय शर्मा व खाद्य निरीक्षक शशी जायसवाल, रेवटी चौकी स्टाफ के संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन के दौरान श्याम ट्रेडस द्वारा योद्धा पिकअप से 100 बोरी (अनुमानित वजन 40 क्विंटल) अवैध धान का परिवहन करते हुए शांतिनगर प्रतापपुर में बोरी धान जब्ती की कार्यवाही  करते हुए प्रतापपुर थाना में धान एवं पिकअप सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा एक अन्य कार्यवाही में ग्राम चाचीडाड में श्याम गुप्ता के गोदाम से एवं गोदाम के सामने खड़ी ट्रक में  700 बोरी धान लगभग 280 क्विंटल जब्त किया गया। जिसे थाना रेवटी के सुपुर्द में दिया गया। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम रेवटी में अनुपम पटेल के यहाँ पुराना धान 373 बोरी, लगभग 149 क्विंटल जब्त की गई एवं गोदाम सील करने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में राजस्व खाद्य एवं पुलिस की टीम सक्रिय रही। इसके अलावा धान के मामलों में निरंतर किसानों से रकबा समर्पण का कार्य भी कराया आज रहा है। राजस्व टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए किस्मत पति चंद्र देव बिहार पुर का 61 क्विंटल धान, जगदीश पिता सूरजभान नवाटोला का 159.6 क्विंटल धान रकबा समर्पण कराया गया। गौरतलब है कि जिले में अब तक 40717 किसानों से 2186227.0क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसमें 803927.0क्विंटल का उठाव किया जा चुका है। जिले में अबतक 10448 किसानों ने 631हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है।इसके साथ ही कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा जिले के धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उन्होंने आज बसदेई धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया एवं धान खरीदी व उठाव हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें