ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर नियंत्रण हेतु बनाएं विशेष कार्य योजना-सुश्री आरा

Admin

Wed, Dec 14, 2022

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई नारको-कोर्डिनेशन समिति की बैठक ...

सूरजपुर. जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोकथाम हेतु कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में नारको- कोर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने आयोजित बैठक में  जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और परिवहन पर रोकथाम पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। उन्होंने जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और परिवहन पर रोकथाम पर चर्चा करते हुए पुलिस, नारकोटिक्स और आबकारी विभाग की ओर से समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, औषधि विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय प्रशासन, समाज कल्याण विभाग,  स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को नियंत्रण करने विशेष कार्य योजना बनाएं जिससे जिला नशा मुक्त जिला बने उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों में व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा क्योंकि शिक्षा की भूमिका नशा मुक्ति में अहम है उन्होंने  नशा मुक्ति अभियान बेहतर करने निर्देशित किया। उन्होंने नशा पीड़ित व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र लाने निर्देशित किया एवं वन समित के सदस्यों, पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों को जागरूक करने निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू बैठक में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री, अवैध शराब के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए  नशा समाज के लिए घातक बताया। उन्होंने अवैध नशीली दवाई विक्रेताओं पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने  अधिकारियों को सूचनाओं और जानकारी आपस में साझा करने और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। जिससे अवैध तरीके से नशीली दवाई विक्रेताओं पर तत्काल नियंत्रण होगा और उन पर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने नारकोटिक्स के संबंध में किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने, सीमावर्ती क्षेत्र सहित मादक पदार्थां की अवैध बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर जॉइंट ऑपरेशन चलाने, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और नशे के हानिकारक प्रभावों के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। बैठक में जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें