: आंदोलनकारियों महिलाओ ने क्यों फेकी चुडिया...क्यों पुलिस के करतूत के खिलाफ महिलाओ ने खोला मोर्चा....
Admin
Mon, Jan 7, 2019
राजेश सोनी
सूरजपुर-अंधे कत्ल की गूत्थी सूलझाने का दावा सूरजपुर कोतवाली ने किया पर वही पीड़ित व आरोपी पक्ष के लोगो ने पूलिस के इस कार्रवाही को गलत बताते हुए मोहल्ला वासियों ने मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर नगर में रेली निकालते हुए कोतवाली थाने का घेराव कर दिया,इस दोरान पुलिस के करतूतों के खिलाफ जमकर नारे लगते हुए महिलाओ ने चूड़ी फेकी!
गौरतलब है कि विगत एक माह पूर्व हुए हत्या लालसाय चेरवा के मामले में पुलिस ने लालसाय चेरवा के पड़ोसी हेमंत बैगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा प्रारंभ से ही संदेह जताया जा रहा था, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को भी स्थानीय नागरिकों ने समय-समय पर ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच ना होने पर एकजुट हो मोहल्ला वासियों ने नगर में रैली निकाली कोतवाली थाना का घेराव कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते महिलाओ ने चूड़ी फेक मामले की नए सिरे से मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग ज्ञापन आंदोलनकारियों तहसीलदार को सौंपा गया। उनके 15 दिवस के अंदर जांच के जांच करने का आश्वासन देने पर ही आन्दोलन समाप्त हो सका!

क्या है पूरा मामला
नगर के बड़कापारा के चेरवापारा में 4 दिसबंर के सूबह स्व0 रामविशाल बैगा के घर के बगल मृतक लालसाय का मृत शरीर लहु लुहान हालत में पड़ा। पुलिस ने सूचना के तौर पर घटना स्थल पहुॅचकर शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा था। जिससे स्पष्ट हुआ था कि मृतक को धारदार हथियार से प्रहार कर मारा गया है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम एवं डाॅग स्क्वार्ड की मदद से घटना स्थल का जांच किया। हालाकि पुलिस को डाॅग स्क्वार्ड से कोई मदद नही मिली थी। लेकिन पुलिस के खुलासें ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने ससूर व बहु के रिश्तो को किया तार-तार वार्डवासी व पीड़ित सहित आरोपी के परिजनों ने बताया कि पुलिस बताती है कि मृतक के साथ आरोपी हेंमत चेरवा की 60 वर्षीय माता के साथ अवैध संबंध था। जिसके वजह से आरोपी ने लालसाय की हत्या की है। इधर मृतक की पत्नी भी कहती है कि आरोपी का माॅ रिश्ते में बहू लगती है एैसा अवैध संबंध हो नही सकता। वार्डवासियों का भी कहना है कि जिसे हत्या के आरोपी बनाया गया है, वह बेगुनाह है। जिसका तार अपराध से किसी स्थित से जूड़ा नही है।बहरहाल मामला पुलिस की जांच के हडबडी में कही गड़बड़ी तो नही की है। इसका चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। पुलिस ने लालसाय बरगाह के हत्या के मामले में 25 वर्षीय हेंमत चेरवा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीब़द्ध करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस ने बनाया आरोपी लेकिन न्यायलय ने किया दोष मुक्त
जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस थाना किसी अजुबा से कम नही है हत्या के कई मामलो मे विवेचना मे बनाये आरोपियो को सबुत साक्ष्य के अभाव मे न्यायलय ने दोष मुक्त कर पुलिस की विवेचना की पोल खोल दी है नगर हुये कई हत्या जैसे गंभीर अपराध मे पुलिस ने अपनी जांच विवेचना मे जिसे आरोपी बनाकर अपनी वाहवाही लुटा उन्हे न्यायलय ने बरी किया है जिससे पुलिस की कार्यवाही की नगर चर्चा विषय बना हुआ है गौरतलब है कि इन दिनो कोतवाली पुलिस अपनी कारनामो से सुर्खियो मे है इनके खुद के उपर रेप,जुआ,छेडछाड मारपीट कर पैसे की उगाही जैसे कई गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगे हुये है जिससे आम जनता के मानस पटल मे पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है नतीजन आज मोहल्ले वासियों ने पुलिस के प्रति बैनर पोस्टर के साथ नगर में रेली निकलकर कोतवाली थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की इस दोरान महिलाओ ने पुलिस के ऊपर चुडिया भी फेकी!
सीएसपी और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बरहाल आंदोलनकारियों ने लाल साय हत्याकांड के आरोपी हेमंत बैगा को निर्दोष बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग का ज्ञापन सीएसपी की उपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा गया। साथ ही उन्होंने 15 दिवस के अंदर जांच करने का आश्वासन देने के बाद थाना का घेराव समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन