: आखिरकार अवैध कारोबारियो को शह देना कोतवाली थाना के निरिक्षक को पडा महंगा...कबाड तस्करो के पुत्रो ने थाने मे कोतवाल को धोया...
Admin
Tue, Aug 20, 2019
राजेश सोनी
सूरजपुर-अपने उलजलुल हरकतो से बदनाम कोतवाली थाना के टीआई को नगर मे अवैध कारोबारियो को संरक्षण देना महंगा पड गया,पिछले दिनो जिस कबाड तस्करो से मिलकर पत्रकार के उपर फर्जी एफआईआर दर्ज किया था उसी कबाड तस्करो के पुत्रो ने किसी बात पर कोतवाली थाने के टीआई विकेश तिवारी के उपर हमला करते हुए जमकर हाथ साफ कर दिये। आहत परेशान टीआई ने किसी तरह अपने आप को संभाला और हमलावर कबाड तस्कर के पुत्र पर 151 के तरह अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली के मुताबिक कबाड़ तस्करों के पुत्रो के द्वारा लात जूते से मारपीट की घटना में लाखो रुपयों का वारा-न्यारा किया गया जिसकी जमकर कानाफूसी हो रही है|

गौरतलब है कि सूरजपुर जिला अवैध करोबार के लिये जन्नत बना हुआ है साथ ही पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने से अवैध कारोबार करने वाले अपराधी तत्व जमकर आतंक मचाये हुये है आये दिन मारपीट,चोरी की घटनाओ को अंजाम देने लगे है इनके लिये जेल जाना आम बात हो गया है बात करे नगर कोतवाली थाने की तो इसके क्या कहने।नमूने बाजो की लिस्ट मे नशेडी कोतवाल साहब के पदस्थापना से क्षेत्र जमकर चर्चा व्याप्त है बरहाल जिले के नवपदस्थ पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा कार्यभार संभाल लिये है अब देखने वाली बात यह है पुलिस विभाग मे ग्रहण बनकर अवैध कारोबार मे लिप्त,वसुलीबाजो सहित जिला बदर कबाड़ तस्करो पर लगाम लगेगा या फिर पहले की तरह खुली छुट मिलेगी,यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। फिलहाल इंतजार करते रहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन