ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: आखिर क्यूँ महिला शिक्षिका की धमकी से डरे प्रिंसिपल,कलेक्टर से की सुरक्षा की मांग,पढ़िए पूरी खबर....

Admin

Tue, Jul 9, 2019

ओ पी तिवारी

सूरजपुर  -- सरकार का स्लोगन है “स्कुल जाबो पढ़े बर,अपन भविष्य ला गढ़े बर” लेकिन शिक्षको की आपसी लड़ाई की वजह से स्कुल के बच्चों का भविष्य अधर में दिख रहा है,ताजा मामला सूरजपुर के पसला हाई स्कुल का है जहाँ शिक्षको के द्वारा अवैध पैसा ले कर टी सी देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है,स्कुल के प्रिंसिपल ने दो महिला शिक्षको पर गाली-गलौच और झूठे केश में फ़साने की धमकी की शिकायत कलेक्टर से की है,

दरअसल 29 जून को हाई स्कुल पसला के छात्रो के द्वारा कलेक्टर सूरजपुर से लिखित शिकायत की गई थी की स्कुल के कुछ शिक्षक टीसी देने की एवज में प्रत्येक छात्रो से 300 रुपये की मांग कर रहे हैं,शिकायत के बाद कलेक्टर ने पुरे मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौपी थी,जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पुरे मामले के लिए सूरजपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के सी साहू को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच सौपी थी,स्कुल के प्रिंसिपल के पी कुजूर का आरोप है की सोमवार 8 जुलाई को जब बी ई ओ स्कुल पहुच बच्चों का बयान लेकर चले गए तब स्कुल की शिक्षिका अल्पना मिंज और दीपिका दुबे उनके कार्यालय में पहुच कर उनके साथ गाली-गलौच किया और उनको झूठे केश में फ़साने की धमकी दी,प्रिंसिपल के पी कुजूर ने शिकायत में यह भी लिखा है की शिक्षिका अल्पना मिंज पहले भी एक पटवारी पर झूठा मामला दर्ज करा चुकी हैं,जिसकी वजह से वे डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं|इस पुरे मामले की सच्चाई तो जांच के बाद की सामने आ पायेगी,लेकिन इतना तो तय है की इस पुरे मामले से शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हो रही है,यैसे में जरूरत है की शिक्षा विभाग इस पुरे मामले की जांच जल्द पूरी कर आरोपी शिक्षको पर कारवाई करे ताकि शिक्षको की इस आपसी लड़ाई में बच्चो का भविष्य प्रभावित ना हो|   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें