ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: आखिर मिल ही गया अग्रसेन वार्ड को आंगनबाड़ी भवन

Admin

Tue, Jul 10, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर- नगर के अग्रसेन वार्ड के अग्रसेन पारा में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण नगर के प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष थलेष्वर साहू एवं पर्यवेक्षक राजमति भगत की उपस्थिति में किया गया, इस दौरान जेल संदर्षक प्रवेष गोयल, वार्ड पार्षद विकास गोयल, एल्डरमेन संतोष सोनी, षिव स्नेही शास्त्री, आंबा कार्यकर्ता उषा पाण्डेय, अंजू सिंह, सुभद्रा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी व बच्चे विषेष रूप से उपस्थित थे। आंगनबाड़ी भवन लोकार्पण नपाध्यक्ष थलेष्वर साहू एवं अतिथियों ने फिता काटकर और श्रीफल फोड़कर किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केन्द्र अग्रसेन पारा को स्वयं का भवन मिलने पर बधाई दी और कहा कि संसाधन विकसित होने से आंगनबाड़ी का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा। उन्होने भवन में विद्युत विस्तार और बैठक व्यवस्था हेतु दरी की व्यवस्था शीघ्र कराने का आष्वासन दिया। आबां कार्यकर्ता उषा पाण्डेय ने मिष्ठान वितरण कर सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें