ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: आगजनी में मौत, मृतिका के चचेरे भाई पर हत्या का जुर्म दर्ज

Admin

Fri, Jul 6, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर-  देर रात विश्रामपुर के तालाब पारा में आगजनी से बुरी तरह झुलसी मोना सिंह  की मौत के बाद उसके मरणासन्न बयान के आधार पर पुलिस ने  उत्तर प्रदेश  सिरसागंज निवासी मृतिका के चचेरे भाई अर्जुन सिंह राजपूत के विरुद्ध धारा 302, 307, 342, 449 एवं 3(2)( वी )एट्रो सिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है । घटना विगत 3 मई के रात दो बजे की है। घटना की रात नगर के तालाब पारा मे मोना सिंह  20 वर्षीया अपने पति शंकर रवि 25 वर्ष एवं बहन लाडो उर्फ़ समृद्धि 7 वर्ष के साथ अपने घर के कमरे में सो रही थी। उसी दौरान रात करीब 2 बजे उसके कमरे में अचानक आग लग जाने से मोना सिंह गंभीर रूप से जल गई थी। वहीं उसके साथ सो रहे उसके पति शंकर रवि और बहन लाडो भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से आहत हो गए थे। कमरे में आग लगे होने के कारण किसी तरह बाहर निकलकर शंकर रवि ने मदद की गुहार लगाई थी। शंकर रवि की चित्कार सुनकर वार्ड पंच अहमद वाहिद सहित बालेश्वर, संजू, विक्की, बसंत, सुनील एवं पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक विमलेश सिंह ने तत्काल आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी मोना सिंह सहित उसके पति शंकर रवि एवं बहन लाडो को निजी वाहन से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर में उपचार के दौरान 11 मई को बुरी तरह झुलसी मोना सिंह की मौत हो गई थी उपचार के दौरान 4 मई को नायब तहसीलदार अंबिकापुर को हॉस्पिटल में दिए गए मरणासन्न बयान में उसने बताया था कि सिरसागंज फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले उसके चचेरे भाई अर्जुन सिंह राजपूत से जमीन बिक्री के बंटवारे को लेकर उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने घटना दिनांक को उसके कमरे में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। कमरे में आग से धुंआं भरने पर जगने पर उन्होंने अर्जुन सिंह को भागते देखा था। मामले में मर्ग कायम कर विश्रामपुर पुलिस ने मृतक महिला मोना सिंह के मरणासन्न बयान के आधार पर आरोपी मिश्रा के चचेरे भाई अर्जुन सिंह राजपूत के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रकरण की डायरी आजाक थाना सूरजपुर को भेज दी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें