ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के तैयारी हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित...

Admin

Mon, Jun 5, 2023

सूरजपुर. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा  राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति प्री. इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजनांतर्गत 2023-24 में प्रवेश लेने के इच्छुक प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। यह आवासीय एक वर्षीय कोचिंग योजना अंतर्गत कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा जीव-विज्ञान एवं गणित विषय के साथ न्यूनतम 70 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होने वाले ड्रॉपर्स अभ्यर्थियों को निशुल्क आवासीय सुविधा के साथ 01 वर्ष की कोचिंग दिलाया जाना है। योजना का लाभ ऐसे अभ्यार्थी ले सकेंगे जिनके पालक आयकरदाता न हों, ऐसे इच्छुक पात्र विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम 27 जून 2023 शाम 5 बजे तक तथा आवेदन जमा करने के लिए जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में उक्त तिथि तक जमा कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें