ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: आने वाली थी बारात तभी पहुच गई संयुक्त टीम...

Admin

Mon, Jan 30, 2023

सूरजपुर.  जिले की संयुक्त टीम बाल विवाह रोकने के लिए लगातार सक्रिय है। ग्रामीण ने 181 पर सुचना दी गई की एक 15 वर्षीय बालिका का बाल विवाह किया जा रहा है। प्रकरण पर संयुक्त टीम जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड लाईन एवं पुलिस के सदस्यों के द्वारा मौंके पर जा कर जांच पड़ताल की गई। जिसमें बालिका द्वारा बताया गया कि बालिका अनपढ़ है, कभी स्कुल नहीं गई और जल्द वो 18 वर्ष की हो जायेगी। जब जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि उसकी पूरी जानकारी उनके पास है आप स्कूल गई हैं, और 10 वीं तक पढ़ाई की है। काफी देर बाद टीम को अंकसूची उपलब्ध कराई गई। जिसमें बालिका का जन्म 2007 में पाया गया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने परिजनों को समझाया कि बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 के तहत् बाल विवाह करना कानूनन अपराध है। जिसमें लड़की के परिजन एवं लड़के के परिजनों को 2 वर्ष की सजा एवं 1 लाख रुपये जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है।  बालिका के उम्र हो जाने पर विवाह करने का वचन दिया। जिसका कथन पंचनामा पिता का शपथ पत्र तैयार किया गया। साथ ही लड़के पक्ष से जानकारी लेने पर पता चला कि वहां बरात की तैयारी की जा रही है उन्हें फोन के माध्यम से समझाईस दिया गया। दोनों पक्ष उम्र होने पर विवाह करने का संकल्प लिया। संयुक्त टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, काउन्सलर जैनेन्द्र दुबे, आउटरीच वर्कर पवन धीवर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती भारती पटेल, पुलिस थाना सूरजपुर से आरक्षक अनुज सिंह, महिला आरक्षक पार्वजी मिंज, चाईल्ड लाईन से रमेश साहू ,पंच विनिता राजवाड़े सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें