ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: आम आदमी पार्टी ने जारी की शपथ के साथ घोषणा पत्र..दिल्ली के तर्ज पर होगा भटगांव विधान सभा का विकास..विकास देखना है तो दिल्ली का विकास देखे मुख्यमंत्री..

Admin

Fri, Sep 14, 2018
राजेश सोनी  सूरजपुर-सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याषी डी के सोनी ने शपथ पत्र के साथ अपना घोषणा पत्र जारी करते हुये कहा कि मौका मिला तो वे दिल्ली की तर्ज पर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देगे! डी के सोनी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि क्षेत्र के विकास के लिये इच्छा शक्ति की जरुरत पडती है जबकि वर्तमान सरकार के पास नही है जिसका परिणाम स्वरुप क्षेत्र का विकास के नाम पर जीरो है,उन्होने कहा अगर वे इस क्षेत्र से जीतकर आते है तो दिल्ली की तर्ज पर यहा का विकास करेगे, साथ ही कहा दिल्ली मे स्वास्थ्य,बिजली,पानी शिक्षा की सुविधाये देश के लिये माडल बन रही है उन्होने मुख्यमंत्री डा0रमन सिह को दिल्ली का विकास जाकर देखने के लिये आमंत्रित किया है  डी के सोनी कहा कि छ0ग0 मे प्रर्याप्त संसाधन है लेकिन जो भी सरकार रही वह केवल संसाधन का दोहन ही किया है विकास के नाम पर केवल दोहन कर विकास का ढिढोरे पीटे जा रहे है,उन्होने पत्रकारो को स्थानिय व बाहरी जैसे मुददे को खारिज करते हुये कहा कि पार्टी ने घोषणा पत्र सौ रुपये के स्टाम्प पेपर मे शपथ पत्र जारी किया है जिसमे भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास की रुप रेखा की बात है अगर शपथ पत्र के मुताबिक विकास कार्य नही किया गया तो उन पर कार्यवाही की जा सकती है!शपथ पत्र के घोषणा पत्र मे उन्होने भ्रष्टृाचार कमीषन खोरी पर रोक जंगलो की अवैध कटाई रेत उत्खनन पर विराम,सभी गांव मे शुद्ध पेयजल सिचाई सुविधा का विस्तार कुटिर उद्योग शक्कर कारखाना सहित बिहारपुर चादनी को ब्लाक तहसील का दर्जा दिलाने के साथ सिलफिली मे कोल्ड स्टोरेज बनाने की बात कही है! प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के तुलसी गुप्ता, जगमोहन,एस जायसवाल के साथ प्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याषी छोटेलाल तिर्की भी मौजुद रहे उन्होने ने भी 13 बिन्दुओ का शपथ पत्र जारी किया है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें